बिहार का टॉप टेन में शामिल 50 हजार का इनामी अपराधी रामभज्जू चतरा में गिरफ्तार
हंटरगंज पुलिस ने शुक्रवार को मीरपुर कब्रिस्तान के पास वाहन चेकिंग के दौरान बिहार के मोस्ट वांटेंड अपराधी रामभज्जू यादव को गिरफ्तार किया। उसके नाम पर 15 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं और उस पर 50,000 रूपये का इनाम था। पुलिस द्वारा कार्रवाई से अन्य अपराधियों की पहचान भी हुई।

हंटरगंज, प्रतिनिधि। हंटरगंज प्रखंड के मीरपुर कब्रिस्तान के समीप वाहन चेकिंग अभियान चलाकर शुक्रवार को हंटरगंज पुलिस ने चोरी के एक बोलेरो के साथ बिहार का मोस्ट वांटेंड अपराधी रामभज्जू यादव को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधी रामभज्जू बिहार राज्य में टॉप 10 अपराधकर्मियों की सूची में इनका नाम रहचुका है, साथ ही 50,000 (पचास हजार) रूपये के इनामी भी रहा है। इसपर आज भी बिहार के अलग-अलग थानों में 15 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। जिले के एसपी अनिमेष नैथानी को सूचना मिली थी कि बिहार राज्य के गोपालपुर के रास्ते सैयपुर, मायापुर होते हुए चोरी का बोलेरो के साथ एक अपराधकर्मी जजलो बाजार आ रहा है।
इसी सूचना पर कार्रवाई हेतु हंटरगंज थाना प्रभारी संदीप कुमार नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया। छापामारी दल के द्वारा त्वरित कारवाई करते हुए करते हुए मिरपुर कब्रिस्तान के पास वाहन चेकिंग के क्रम में चोरी के बोलेरो गाड़ी नंबर बीआर01पीएच-5435 के साथ अपराधकर्मी रामभज्जू यादव को पकड़ा गया। पकड़े गए अपराधी रामभज्जू बिहार के बाराचटृटी थाना क्षेत्र के रेबदा गांव का रहने वाला है। पकड़ाने के उपरांत अपराधकर्मी द्वारा बोलेरो वाहन का कोई कागजात प्रस्तुत नहीं किया। पकड़ाये अपराधकर्मी कई सम्पत्ती मूलक जैसे जघन्य अपराध को अंजाम देते आया है, एवं जेल जा चुका है। उसने पुलिस के समक्ष उसे अपराध में शामिल अपने अन्य साथियों का भी नाम बताया है जिसके साथ मिलकर किसी बड़े अपराधी घटना को अंजाम देने के फिराक में था। पकड़े गए अपराधी पर आरा नवादा, पाकुड़ मुफस्सिल, चौपारण, हंटरगंज, शेरघाटी, बाराचट्टी, आमस, तिलैया सहित विभिन्न थानों में डकैती, हत्या और लूट के 15 से अधिक मामले दर्ज हैं। छापेमारी दल में थाना प्रभारी संदीप कुमार, एसआई राजदेव पाण्डेय और हंटरगंज थाना के सशस्त्र बल शामिल थे।

