ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देश ओडिशा में एक घर से मिले कोबरा के 100 से अधिक बच्चे

ओडिशा में एक घर से मिले कोबरा के 100 से अधिक बच्चे

ओडिशा के भद्रक जिले में एक मकान से दो कोबरा और उनके 110 से अधिक बच्चे बरामद किए गए। मण्डलीय वन अधिकारी अमलान नायक ने बताया कि पैकाशी गांव में कल एक श्रमिक के घर से सांप के बच्चे और 20 अंडे प्राप्त...

 ओडिशा में एक घर से मिले कोबरा के 100 से अधिक बच्चे
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीSun, 24 Jun 2018 08:59 PM
ऐप पर पढ़ें

ओडिशा के भद्रक जिले में एक मकान से दो कोबरा और उनके 110 से अधिक बच्चे बरामद किए गए। मण्डलीय वन अधिकारी अमलान नायक ने बताया कि पैकाशी गांव में कल एक श्रमिक के घर से सांप के बच्चे और 20 अंडे प्राप्त हुए। कोबरा सांपों को आज मौके पर देखा गया। 

उन्होंने बताया कि सांप के बच्चे दो या तीन दिन के हैं। वयस्क दोनो सांपों की लंबाई दो मीटर से अधिक है। डीएफओ ने बताया कि सांप के बच्चों को रिहाइशी इलाके से दूर उनके रहने के प्राकृतिक स्थान पर छोड़ दिये जाएंगे। इंडियन कोबरा को भारत में 'नाग' के नाम से भी जाना जाता है। यह भारत का सबसे विषैला सांप है। यह ज्यादातर जंगल में नदियों के किनारे, खेतों में और गांवों के आसपास रहते हैं। 

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें