मानव तस्करी के आरोप में बॉर्डर पर लड़की संग पकड़ा गया युवक, नेपाल से भारत आ रहे थे दोनों

हिन्दुस्तान, मधुबनी
Follow us on Google News
share

हरलाखी,एक संवाददाता। भारत नेपाल सीमा के जटही-पिपरौन बॉर्डर पर तैनात एसएसबी ने एक नाबालिग नेपाली लड़की के साथ एक युवक को मानव तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया। पूछताछ में युवक ने बालिका को पत्नी बताया, लेकिन बयान में विरोधाभास था। आपात कार्रवाई कर बालिका को सुरक्षित किया गया।

मानव तस्करी के आरोप में बॉर्डर पर लड़की संग पकड़ा गया युवक, नेपाल से भारत आ रहे थे दोनों

हरलाखी,एक संवाददाता। भारत नेपाल सीमा के जटही-पिपरौन बॉर्डर पर तैनात एसएसबी 48 वीं वाहिनीं के जवानों ने मानव तस्करी के आरोप में एक नेपाली नाबालिग लड़की के साथ एक नेपाली युवक को गिरफ्तार कर लिया। एसएसबी की यह कार्रवाई शुक्रवार शाम की है। शनिवार को जानकारी साझा करते हुए एसएसबी अधिकारी ने अपने व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से बताया कि पिपरौन कैम्प के जवानों ने सतर्कता एवं त्वरित कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग नेपाली बालिका को मानव तस्करी का शिकार होने से बचाया तथा एक संदिग्ध युवक को पकड़ लिया। यह कार्रवाई एसएसबी के जटही चेक पोस्ट पर नियमित जांच के दौरान बॉर्डर पीलर संख्या 284/35 के निकट लगभग 20 मीटर भारतीय क्षेत्र में की गई। नेपाल से भारत की ओर आ रहे एक युवक एवं एक नाबालिग बालिका को संदेह के आधार पर रोककर एसएसबी ने पूछताछ की।

पूछताछ के दौरान विवरण

पूछताछ के दौरान युवक ने बालिका को अपनी पत्नी बताया, किन्तु दोनों के बयानों में गंभीर विरोधाभास पाए गए। नाबालिग बालिका अपने साथ आए युवक के संबंध में संतोषजनक जानकारी नहीं दे सकी तथा दोनों के पास कोई वैध पहचान पत्र भी नहीं थे। एसएसबी के अनुसार परिस्थितियों एवं पूछताछ के आधार पर यह स्पष्ट हुआ कि युवक नाबालिग बालिका को शादी का झांसा देकर भारत लाने का प्रयास कर रहा था, जो मानव तस्करी का मामला प्रतीत हुआ। एसएसबी द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए नाबालिग बालिका को सुरक्षित संरक्षण में लिया गया। तत्पश्चात आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण कर नेपाल के आर्म्स पुलिस फोर्स (एपीएफ) की उपस्थिति में बालिका एवं संबंधित युवक को आगे की कार्रवाई हेतु नेपाल के गैर-सरकारी संगठन की काउंसलर को सुरक्षित सुपुर्द कर दिया गया।

मानव तस्करी रोकथाम की प्राथमिकताएं

भारत-नेपाल सीमा पर मानव तस्करी की रोकथाम सशस्त्र सीमा बल की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। सीमा क्षेत्र में नियमित जांच, सतर्क निगरानी एवं स्थानीय एजेंसियों के साथ समन्वय के माध्यम से मानव तस्करी जैसी गंभीर गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा रहा है। सीमावर्ती क्षेत्रों के नागरिकों से भी अपील की कि मानव तस्करी संबंधी किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल सशस्त्र सीमा बल अथवा स्थानीय पुलिस को दें।

राजेन्द्र कुमार,कमांडेंट,एसएसबी,एसएसबी 48 वीं बटालियन।

सामान्य प्रश्न

किसने नाबालिग नेपाली लड़की को बचाया?
एसएसबी 48 वीं वाहिनीं के जवानों ने नाबालिग नेपाली लड़की को बचाया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsमानव तस्करी के आरोप में बॉर्डर पर लड़की संग पकड़ा गया युवक, नेपाल से भारत आ रहे थे दोनों