मानवाधिकारों की छात्रों को जानकारी दी
नई दिल्ली में गुरु नानक पब्लिक स्कूल में ‘मानवाधिकार: लोकतंत्र की आधारशिला’ विषय पर एक सेमिनार आयोजित किया गया। इसमें दिल्ली हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता और अन्य विशेषज्ञों ने मौलिक अधिकारों और मानवाधिकारों के महत्व पर छात्रों को जानकारी दी। विद्यार्थियों ने सवाल भी पूछे जिनका विशेषज्ञों ने उत्तर दिया।

नई दिल्ली। राजौरी गार्डन के गुरु नानक पब्लिक स्कूल में ‘मानवाधिकार : लोकतंत्र की आधारशिला’ विषय पर सेमिनार हुई। इसमें दिल्ली हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता बहार यू. बारकी, जगजीत सिंह और पूर्व संयुक्त सचिव (डीएचसीबीए) नगिंदर बेनीपाल ने छात्रों को संविधान में मिले मौलिक अधिकारों, न्याय व्यवस्था और मानवाधिकारों के महत्व की जानकारी दी। इस दौरान विद्यार्थियों ने मानवाधिकारों से जुड़े सवाल पूछे, जिनका विशेषज्ञों ने जवाब दिया। कार्यक्रम में दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान हरमनजीत सिंह, महासचिव मंजीत सिंह खन्ना, स्कूल चेयरमैन बलदेव सिंह राजा, मैनेजर जगजीत सिंह, प्रिंसिपल मनप्रीत कौर और सलाहकार परमिंदरपाल सिंह मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Taranjeet Kaurशॉर्ट बायो : तरनजीत कौर पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'हिन्दुस्तान' में कला एवं संस्कृति, स्वास्थ्य और गुरुद्वारा से संबंधित खबरें करती हैं।
परिचय एवं अनुभव
तरनजीत कौर को पत्रकारिता में 18 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कला एवं संस्कृति, गुरुद्वारा और स्वास्थ्य टीम का हिस्सा हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने कई ब्रेकिंग खबरें की हैं।
करियर का सफर (टीवी से प्रिंट पत्रकारिता)
तरनजीत कौर ने अपने करियर की शुरुआत आजाद न्यूज से शुरुआत की थी। इसके बाद महुआ न्यूज, साधना न्यूज, जी न्यूज, इंडिया न्यूज और पीटीसी न्यूज में अपनी सेवाएं दी। इसके बाद प्रिंट पत्रकारिता में आईं। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान में प्रमुख संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। इन सभी राष्ट्रीय चैनलों में एंटरटेनमेंट और हेल्थ व्यू बीट की ख़बरों को संभाला है और बतौर सीनियर प्रोड्यूसर और एंकर काम किया है । इसके बाद पंजाबी भाषा के न्यूज़ चैनल पीटीसी न्यूज़ नेटवर्क से जुड़ीं और अब हिंदुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ी हूँ।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
बीएचएमस (बैक्सन होम्योपैथिक मैडिकल कॉलेज), पीजी डिप्लोमा इन रेडियो एंड टेलीविजन प्रोडक्शन (भारतीय विद्या भवन)
विशेषज्ञता
दिल्ली की स्वास्थ्य और कला एवं संस्कृति से जुड़े मुद्दों की कवरेज। सिख समुदाय से जुड़े विषय, गुरुद्वारा प्रबंधन, सांस्कृतिक आयोजन और विशेष कार्यक्रमों की रिपोर्टिंग। कई महत्वपूर्ण इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट और विशेष पैकेज। विभिन्न सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में पत्रकारिता योगदान के लिए सम्मानित, डिजिटल मीडिया व न्यूज़ प्रोडक्शन से संबंधित प्रशिक्षण प्रमाणपत्र।


