महिला डॉक्टरों ने एचपीवी वैक्सीन लगवाई
हिन्दुस्तान, कानपुर
कानपुर में जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के अंतर्गत अपर इंडिया अस्पताल में एचपीवी टीकाकरण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। 24 रेजिडेंट चिकित्सकों ने टीकाकरण कराया। डॉ सीमा द्विवेदी ने टीकाकरण की आवश्यकताओं पर जोर दिया, जबकि डॉ. नीना गुप्ता ने कार्यक्रम की जानकारी साझा की। सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए टीकाकरण महत्वपूर्ण है।

कानपुर, प्रमुख संवाददाता जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के अंतर्गत अपर इंडिया अस्पताल में शनिवार को एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गायनी व अन्य विभागों के 24 रेजिडेंट चिकित्सकों ने एचपीवी वैक्सीन लगवाकर टीकाकरण के प्रति जागरूक किया। विभागाध्यक्ष डॉ सीमा द्विवेदी ने बताया कि एचपीवी टीकाकरण के प्रति जानकारी बढ़ाना बेहद जरूरी है। सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए टीकाकरण बेहद जरूरी है। कार्यक्रम की प्रभारी डॉ. नीना गुप्ता ने भी जानकारी दी।


