एचपीसीएल हत्याकांड में निलंबित इंस्पेक्टर बहाल

हिन्दुस्तान, बदायूं
Follow us on Google News
share

एचपीसीएल हत्याकांड में निलंबित इंस्पेक्टर बहाल एचपीसीएल हत्याकांड में निलंबित इंस्पेक्टर बहाल एचपीसीएल हत्याकांड में निलंबित इंस्पेक्टर बहाल

एचपीसीएल हत्याकांड में निलंबित इंस्पेक्टर बहाल

एचपीसीएल के सीबीजी प्लांट में हुए दोहरे हत्याकांड में लापरवाही के आरोप में निलंबित किए गए मूसाझाग थाने के इंस्पेक्टर अजय कुमार को बहाल कर दिया गया है। इनके साथ हल्का दरोगा धर्मेंद्र कुमार व तीन सिपाहियों का निलंबन यथावत है। विभागीय जांच पूरी होने के बाद इंस्पेक्टर को बहाल किया गया। निलंबन होने तक इंस्पेक्टर अजय मूसाझाग थाने में पांच माह तैनात थे। विदित हो, 12 मार्च को एचपीसीएल के सीबीजी प्लांट के डीजीएम सुधीर कुमार गुप्ता व डिप्टी मैनेज हर्षित मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या के बाद आरोपी मौके के बोलेरो में सवार होकर मूसाझाग थाने पहुंचा और यहां पर दो हत्या करने की बात कर सरेंडर कर दिया था। इसी मामले में रात के समय हत्या में प्रयुक्त हथियार की बरामदगी के दौरान जंगल में पुलिस पर फायरिंग व भागने की कोशिश में हुई हुइ मुठभेड़ में घायल होने के बाद अजय प्रताप सिंह को गिरफ्तार किया था। इस मामले में लापरवाही और शिकायतों पर गौर न करने के आरोप में मूसाझाग थाने के तात्कालीन इंस्पेकर अजय कुमार व हल्का दरोगा धर्मेंद्र कुमार व तीन सिपाहियों को तत्काल प्रभाव से निलंबत कर दिया गया था। अजय कुमार सिंह ने 31 अक्टूबर 2025 को मूसाझाग थाने का चार्ज संभाला था। दोहरे हत्याकांड के एक दिन बाद 13 मार्च 2026 को उन्हें निलंबत कर दिया गया था.

घटना के बाद की कार्रवाई

इस मामले में गंभीर सुरक्षा चूक और हत्या मामले के बाद, शासन ने 13/14 मार्च 2026 को कार्रवाई करते हुए तत्कालीन एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह को बदायूं से हटाकर पुलिस अधीक्षक लॉजिस्टिक, लखनऊ के पद पर भेज दिया था। उनके स्थान पर कासगंज में तैनात एसपी अंकिता शर्मा को बदायूं का एसएसपी बनाया गया था। इस मामले में क्षेत्राधिकारी डॉ. देवेंद्र सिंह को भी उनके पद से हटा दिया गया था.

ये लगे थे आरोप

हत्याकांड की जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि घटना से पहले एचपीसीएल प्रबंधन और अधिकारियों की ओर से आरोपी अजय प्रताप सिंह के संबंध में पुलिस को शिकायतें और तहरीर दी गई थीं। इन शिकायतों में आरोपी की गतिविधियों को लेकर गंभीर आरोप लगाए गए थे। इसके बावजूद तत्कालीन इंस्पेक्टर अजय कुमार और दरोगा धर्मेंद्र कुमार ने शिकायतों को गंभीरता से नहीं लिया और समय रहते प्रभावी कार्रवाई नहीं की.

विभागीय जांच व बयानों के बाद मूसाझाग थाने से निलंबित किए गए इंस्पेक्टर अजय कुमार को बहाल कर दिया गया है। विभागीय जांच जारी है.

अंकिता शर्मा, एसएसपी

पूछे जाने वाले प्रश्न

अजय कुमार को कब बहाल किया गया?
अजय कुमार को विभागीय जांच पूरी होने के बाद बहाल किया गया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsएचपीसीएल हत्याकांड में निलंबित इंस्पेक्टर बहाल