ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशकिसान आंदोलनः प्लेन, चार चक्का, दुपहिया और पैदल चलकर एमपी पहुंचे राहुल

किसान आंदोलनः प्लेन, चार चक्का, दुपहिया और पैदल चलकर एमपी पहुंचे राहुल

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को दिल्ली से मंदसौर पहुंचने के लिए न केवल विमान, चौपहिया वाहन एवं दुपहिया वाहन का उपयोग किया बल्कि कुछ दूरी पैदल चलकर भी नापी। वह इस हफ्ते के शुरू में पुलिस...

किसान आंदोलनः प्लेन, चार चक्का, दुपहिया और पैदल चलकर एमपी पहुंचे राहुल
नई दिल्ली, एजेंसीThu, 08 Jun 2017 09:03 PM
ऐप पर पढ़ें

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को दिल्ली से मंदसौर पहुंचने के लिए न केवल विमान, चौपहिया वाहन एवं दुपहिया वाहन का उपयोग किया बल्कि कुछ दूरी पैदल चलकर भी नापी। वह इस हफ्ते के शुरू में पुलिस फायरिंग में मारे गए पांच किसानों के परिजनों से मिलने के लिए वहां गए थे।  

पुलिस महानिरीक्षक उदयपुर, आनंद श्रीवास्तव ने बताया कि राहुल दिल्ली से राजस्थान के शहर उदयपुर तक चार्टर्ड विमान से आये। इसके बाद वह चौपहिया वाहन पर सड़क के रास्ते मध्य प्रदेश के लिए रवाना हो गए। श्रीवास्तव ने बताया, चित्तौड़गढ़ जिले के निम्बाहेड़ा में उन्होंने दुपहिया वाहन के पीछे सवार होकर 5.7 किमी दूरी तय की और वह सीमा के समीप तक पहुंचे। बाइक की सवारी के बाद उन्होंने पैदल चलकर सीमा पार की।  

पुलिस ने बताया कि उन्होंने राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के दलिया गांव से 100 मीटर पैदल चलकर मध्य प्रदेश में प्रवेश किया। जब राहुल ने पैदल चलकर मध्य प्रदेश की सीमा में प्रवेश किया तो उस समय काफी ड्रामा देखने को मिला। उनके साथ अन्य लोगों की भीड़ थी। जब पुलिस ने उन्हें वापस भेजने का प्रयास किया तो वह एक खेत में घुस गए और उन्हें वहां से हिरासत में लिया गया। काग्रेस उपाध्यक्ष को करीब चार घंटे बाद हिरासत से रिहा किया गया। 
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें