ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देश दिल्ली की 7 सीटों पर कांग्रेस की कैसे हुई हार, राहुल गांधी खुद करेंगे समीक्षा

दिल्ली की 7 सीटों पर कांग्रेस की कैसे हुई हार, राहुल गांधी खुद करेंगे समीक्षा

दिल्ली की सातों लोकसभा सीटों पर पार्टी को मिली हार की समीक्षा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी खुद करेंगे। पार्टी सूत्रों की मानें तो राहुल गांधी ने दिल्ली के नेताओं के साथ 28 जून को इस...

 दिल्ली की 7 सीटों पर कांग्रेस की कैसे हुई हार, राहुल गांधी खुद करेंगे समीक्षा
नई दिल्ली प्रमुख संवाददाताTue, 25 Jun 2019 09:42 AM
ऐप पर पढ़ें

दिल्ली की सातों लोकसभा सीटों पर पार्टी को मिली हार की समीक्षा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी खुद करेंगे। पार्टी सूत्रों की मानें तो राहुल गांधी ने दिल्ली के नेताओं के साथ 28 जून को इस मुद्दे पर बैठक बुलाई है। 

हाल ही में हुए लोकसभा चुनावों में दिल्ली की सभी सातों सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशियों को हार का सामना करना पड़ा था। इस हार की समीक्षा करने के लिए दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष शीला दीक्षित की ओर से पांच सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। हालांकि, इस समिति के सम्मुख अभी तक दिल्ली के सातों कांग्रेस प्रत्याशी भी एक साथ बैठ नहीं सके हैं। इसके पीछे दिल्ली कांग्रेस के नेताओं के बीच गुटबाजी और मतभेद को मुख्य कारण माना जा रहा है।

मुस्लिम महिलाओं का विश्वास जीतने के लिए ये है BJP का 'मास्टर प्लान'

पार्टी सूत्रों की मानें तो अब दिल्ली में हार के कारणों की समीक्षा खुद पार्टी का केन्द्रीय नेतृत्व करेगा। इसमें राहुल गांधी के भी शामिल रहने की पूरी संभावना है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक 28 जून को होने वाली बैठक में सातों लोकसभा प्रत्याशी, तीनों कार्यकारी अध्यक्ष और दिल्ली कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष शामिल रहेंगे। दिल्ली में विधानसभा के चुनाव अगले छह माह में होने की संभावना है। इसे देखते हुए पार्टी की कोशिश है कि हार के कारणों की तलाश करके उन्हें दूर किया जा सके। ताकि पार्टी संगठनात्मक तौर पर ज्यादा मजबूत होकर विधानसभा चुनावों का सामना कर सके। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें