65 ईओ से मांगा गया स्पष्टीकरण
लखनऊ में वित्तीय वर्ष 2025-26 के हाउस टैक्स वसूली की जानकारी न देने वाले 65 नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। नगर विकास निदेशक अनुज कुमार झा ने चेतावनी दी है कि संतोषजनक उत्तर न मिलने पर अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

लखनऊ, विशेष संवाददाता वित्तीय वर्ष 2025-26 के हाउस टैक्स (कर-करेत्तर) वसूली की जानकारी न देने वाले 65 नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारियों से स्पष्टीकरा मांगा गया है।निकाय निदेशक अनुज कुमार झा ने कहा है कि संतोषजनक जवाब न मिलने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सैफनी, नरौली, छपरौली, पकड़िया नौगवां, बरौली, सादाबाद, बिलराम, पटियाली, शिवली, मूसानगर, रनियां, कंचौसी, समधन, रानीपुर, कोटरा, रामपुरा, उमरी, किशुनपुर, कोड़ाजहानाबाद, कारीकानधाता, कुंडा, पट्टी, कटरामेदिनीगंज, रानीगंज, पृथ्वीगंज, ढकवा, मानधाता बाजार, रेनूकूट, लालगंज नसीराबाद, शिवगढ़, भीरा, न्योतनी, रामनगर, धानेपुर, पयागपुर, रूपईडिहा, तुलसीपुर, इकौना, हरिहरपुर, शोहरतगढ़, मुंडेराबाजार चौरीचौरा, चौमुखा उर्फ कैम्पियरगंज, उरूवा बाजार, चौक, फाजिलनगर, सुकरौली, छितौनी, लार, मझौलीराज, भलुअनीबाजार, हेतिमपुर, मदनपुर, पथरदेवा, फूलपुर, बूढ़नपुर, जहानागंज, मार्टिनगंज, रतसड़कला, वलीदपुर, बदलापुर, दिलदारनगर, सैदपुर व जंगीपुर के ईओ से स्पष्टीकरा मांगा गया है।


