विद्यार्थियों में नेतृत्व- अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना के लिए हाउस गठित

हिन्दुस्तान, छपरा
share

महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर शैलफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल में हाउस व्यवस्था का गठन किया गया। चार हाउस: अग्नि, पृथ्वी, वायु, जल और आकाश को सर्वोच्च घोषित किया गया। विद्यालय के निदेशक ने विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने पर जोर दिया। कप्तान और अन्य जिम्मेदारियों का भी निर्धारण किया गया।

विद्यार्थियों में नेतृत्व- अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना के लिए हाउस गठित

फोटो 19 हाउस कप्तान के साथ शैल्फोर्ड स्कूल के निदेशक, सचिव, शिक्षक व अन्य छपरा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शैलफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल विद्यार्थियों में नेतृत्व, अनुशासन, आत्मविश्वास व टीम भावना विकसित करने के उद्देश्य से विद्यालय की हाउस व्यवस्था का औपचारिक गठन किया गया। विद्यालय के चार हाउस ,अग्नि, पृथ्वी, वायु एवं जल का गठन किया गया, जबकि आकाश हाउस को सर्वोच्च हाउस (सुप्रीम हाउस) घोषित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय कप्तान अमोलिका सिंह, उप कप्तान कुणाल, अनुशासन कप्तान विनायक सूर्यवंशी, खेल कप्तान उज्ज्वल कुमार सोनी एवं ध्वजवाहक आयुष कुमार को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

विद्यालय के निदेशक विकास कुमार सिंह ने कहा कि हाउस व्यवस्था के गठन के पीछे विद्यालय का मुख्य उद्देश्य बच्चों में नेतृत्व क्षमता का विकास करना और उन्हें सही दिशा में कार्य करने के लिए तैयार करना है। । उन्होंने कहा कि विद्यालय का प्रयास है कि प्रत्येक विद्यार्थी अपनी क्षमता को पहचानते हुए आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़े । विद्यालय की सचिव प्रीति सिंह ने कहा कि बच्चों में आत्मविश्वास और टीमवर्क का होना बहुत जरूरी है। --

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsविद्यार्थियों में नेतृत्व- अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना के लिए हाउस गठित