जर्जर औषधि वितरण कक्ष को ओपीडी में किया जाएगा स्थानांतरित
हरिद्वार,संवाददाता। ऋषिकुल आयुर्वेदिक चिकित्सालय के औषधि वितरण कक्ष को ओपीडी कक्ष में स्थानान्तरित करने का निर्णय लिया गया है। गुरुवार सुबह छत का एक
ऋषिकुल आयुर्वेदिक चिकित्सालय में दवा वितरण कक्ष बदल दिया गया है। छत का हिस्सा गिरने के बाद अस्पताल प्रबंधन ने यह फैसला लिया है। गुरुवार सुबह औषधि वितरण कक्ष की छत का एक हिस्सा टूटकर गिर गया था। मलबे की चपेट में आने से वहां कार्यरत पीआरडी कार्मिक रवि कुमार बाल-बाल बच गए थे। इसके बाद छत के अन्य हिस्सों से भी मलबा गिरने की आशंका बनी हुई थी। कर्मचारी हेलमेट पहनकर दवा वितरण का काम कर रहे थे। इस मामले को हिन्दुस्तान समाचार पत्र ने शुक्रवार के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर प्रकाशित होने के बाद ही अस्पताल प्रबंधन ने औषधि वितरण कक्ष को ओपीडी में स्थानांतरित करने का निर्णय लिया।
घटना का संज्ञान लेते हुए कार्यवाहक परिसर निदेशक डॉ. ओपी सिंह ने तत्काल दवा वितरण कक्ष को ओपीडी में स्थानांतरित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मरीजों और कर्मचारियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। भवन की जांच कराकर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।स्वास्थ्य कर्मियों ने भी अस्पताल प्रबंधन के इस निर्णय का स्वागत किया है। उनका कहना है कि नए स्थान पर दवा वितरण होने से मरीजों और कर्मचारियों को राहत मिलेगी।


