बेजुबान गाय को आधी रात सौ मीटर तक पिकअप ने घसीटा
हल्द्वानी में शुक्रवार रात को काठगोदाम से कॉलटेक्स लिंक मार्ग पर एक तेज रफ्तार पिकअप ने गाय और दो बछड़ों को टक्कर मारी। गाय पिकअप के पहिए में फंस गई और 100 मीटर तक घसीटी गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पुलिस आरोपी चालक की तलाश कर रही है।

काठगोदाम से कॉलटेक्स जाने वाले लिंक मार्ग पर शुक्रवार देर रात की है घटना पनचक्की की तरफ आ रहे तेज रफ्तार पिकअप ने गाय, दो बछड़ों को भी मारी टक्कर
घटना का विवरण
पहिया में फंसी गाय, 100 मीटर तक घसीटने से गोवंश का शरीर बुरी तरह चोटिल
घटना की वीडियो फुटेज
घटना का सीसीटीवी सोशल मीडिया में वायरल, पुलिस आरोपी को तलाश रही
हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। हल्द्वानी में गोवंश के साथ क्रूरता की घटना सामने आई है। काठगोदाम से कॉलटेक्स लिंक मार्ग पर शुक्रवार देर रात एक तेज रफ्तार पिकअप ने बेजुबान गाय और दो बछड़ों को जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में टक्कर के बाद गाय पिकअप के पहियों में फंस गई। सौ मीटर तक गाड़ी गाय को घसीटकर ले गई। जिससे उसका शरीर चोटिल हो गया। घटना का सीसीटीवी भी सामने आया है।
स्थानीय लोगों की प्रतिक्रिया
काठगोदाम कोतवाली क्षेत्र के कॉलटैक्स वाली रोड में शुक्रवार रात करीब 11 बजे एक पिकअप तेज रफ्तर में निकली। सड़क किनारे दो बछड़ों के साथ खड़ी गाय को पहले पिकअप ने टक्कर मारी। टक्कर लगते ही दोनों बछड़े किनारे छिटक गए। जबकि गाय अलगे पहिए में फंस गई। वाहन रोकने के बजाए चालक तेज गति से चलता रहा और 100 मीटर तक गाय को घसीटता ले गया। कुछ देरी पर जाकर गाय किनारे गिर गई और पिकअप चालक फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। लोगों का आरोप है कि सूचना पाकर मौके पर पहुंचे सिपाही गाड़ी से उतरे और महज औपचारिकता निभाकर चले गए। घटना के बाद गो रक्षा दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल गाय को सुरक्षित बाहर निकालकर इलाज के लिए नगर निगम की गोशाला भेजा। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि आरोपी चालक की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
फोटो: सीसीटीवी फुटेज:


