शराब के नशे में पति बैना हैवान, पत्नी के प्राइवेट पार्ट में डाला डंडा

हिन्दुस्तान, बांदा
Follow us on Google News
share

बांदा। जिले के एक गांव निवासी युवक ने नशे में हैवानियत की

शराब के नशे में पति बैना हैवान, पत्नी के प्राइवेट पार्ट में डाला डंडा

बांदा। जिले के एक गांव निवासी युवक ने नशे में हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। शराब के नशे में पत्नी के प्राइवेट पार्ट में डंडा डाल दिया। एसपी के आदेश पर महिला थाना में विवाहिता ने अपने पति समेत ससुराल पक्ष के छह लोगों पर बंधक बनाकर लगातार मारपीट करने, प्रताड़ित करने और शराब के नशे में प्राइवेट पार्ट पर बर्बरता का मामला दर्ज कराया है।मटौंध थानाक्षेत्र के एक गांव की युवती ने एसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसकी शादी थाना कोतवाली देहात के एक गांव के युवक से हुई थी। उसके तीन छोटे बच्चे हैं। आरोप है कि उसका पति गुजरात में नौकरी करता है।

उसका सारा सारा पैसा उसके सास-ससुर और ननद रख लेते हैं, जबकि पीड़िता और उसके बच्चों को दाने-दाने के लिए मोहताज होना पड़ता है। पीड़िता का आरोप है कि उसकी ननद अपनी ससुराल (भुलसी) न जाकर लगातार मायके में ही रहती है। सास , ससुर और ननद के उकसाने पर उसका पति आए दिन अत्यधिक शराब पीकर घर आता है और लाठी-डंडों से बेरहमी से उसकी पिटाई करता है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसके पति ने शराब के नशे में कई बार उसके प्राइवेट पार्ट में डंडा डालकर उसे लहूलुहान और गंभीर रूप से चोटिल किया है। करीब 20-25 दिन पहले आरोपियों ने उसकी पिटाई कर उसका एक बच्चा जबरन छीनकर उसे घर से बाहर निकाल दिया। जिसके बाद वह अपने मायके आ गई। फिलहाल वह दूसरों के यहां मजदूरी करके अपने बाकी बच्चों का पेट पालने को मजबूर है। कहा कि इससे पहले साल 2019 में भी इसी तरह की क्रूरता की गई थी, जिसके बाद महिला थाने में दोनों पक्षों के बीच सुलहनामा हुआ था और पति उसे वापस ले गया था। महिला थाना प्रभारी मोनी निषाद ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsशराब के नशे में पति बैना हैवान, पत्नी के प्राइवेट पार्ट में डाला डंडा