देवरिया में दो नाबालिग के साथ कुकर्म, आरोपी गिरफ्तार
देवरिया के बघौचघाट थाना क्षेत्र के एक गांव में, 6 और 9 साल के दो बच्चों के साथ कुकर्म किया गया। आरोपी, आशीष गुप्ता, ने बच्चों को मूवी दिखाने के बहाने नदी के किनारे ले जाकर यह अपराध किया। पुलिस ने शिकायत के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और बच्चों का उपचार भी किया गया है।

बंजरिया (देवरिया) हिन्दुस्तान टीम। देवरिया जिले के बघौचघाट थाना क्षेत्र के एक गांव में एक हैवान ने 6 और 9 साल के दो बालकों के साथ कुकर्म कर दिया। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उधर बच्चों का उपचार कराने के साथ ही पुलिस ने मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया। बघौचघाट थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले दो नाबालिग सोमवार को चौराहे के पास खेल रहे थे। इस बीच गांव का ही आशीष गुप्ता पुत्र राजेंद्र गुप्ता आ गया। वह दोनों को बहला-फुसलाकर मोबाइल दिखाने के बहाने नदी के किनारे ले गया और मोबाइल पर अश्लील वीडियो दिखाते हुए दोनों के साथ कुकर्म किया।
जिससे दोनों बच्चो की तबीयत बिगड़ गई। दोनों जब घर पहुंचे तो पूरी कहानी बताई। इसके बाद परिजनों के पैर तले जमीन ही खिसक गई। दोनों का उपचार कराया गया और पुलिस से शिकायत की गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की और मामले में कुकर्म, पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।सीओ सिटी संजय कुमार रेड्डी का कहना है कि दो बच्चों के साथ कुकर्म का मामला सामने आया है। इस मामले में केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ की जा रही है।


