बिलसंडा में मजदूरी के रुपये मांगने पर अधेड़ को पकड़कर डीजल डालकर जलाया

हिन्दुस्तान, पीलीभीत
Follow us on Google News
share

पीलीभीत में बिलसंडा के एक युवक और उसके बेटों ने मजदूरी के रुपये मांगने पर दुकानदार रामदास को डीजल डालकर आग लगा दी। रामदास की हालत गंभीर है और उसे बरेली रेफर किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

बिलसंडा में मजदूरी के रुपये मांगने पर अधेड़ को पकड़कर डीजल डालकर जलाया

पीलीभीत। बिलसंडा में मजदूरी के रुपये मांगने पर बिलसंडा में युवक और उसके बेटों ने ख़ौफ़नाक वारदात को अंजाम दे डाला। अधेड़ दुकानदार को डीजल डालकर आग लगा दी। बुरी तरह जले हुए अधेड़ की हालत बेहद नाजुक है। सीएचसी उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। हालत नाजुक होने पर परिजन बरेली ले गए हैं। थाना क्षेत्र के गांव भीकमपुर के रहने वाले धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि उसके पिता रामदास की हाईवे किनारे रोड पर ही दुकान है। शुक्रवार रात को पिता दुकान बंद करने के बाद घर जा रहे थे। इसी बीच गांव के ही राजेश व उनके दोनों बेटे ने पिता को रोक लिया। उनसे गाली गलौज की। पिता ने विरोध किया तो तीनों ने उन्हें पकड़ा और डीजल डालकर आग लगा दी। जिसमें वो बुरी तरह झुलस गए। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजन रामदास को बिलसंडा सीएचसी लेकर गए। बुरी तरह जले अधेड़ को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया। लेकिन हालत नहीं सुधरी। नाजुक हालत में बरेली में इलाज चल रहा है। एसओ जगदीप मलिक ने बताया कि राजेश और उसके दोनों बेटों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है。

मजदूरी के 52 हजार मांगने पर खोया आपा

अस्पताल में भर्ती रामदास के बेटे धर्मेन्द्र ने बताया कि करीब एक साल से मजदूरी के 52 हजार रुपया राजेश पर बकाया हैं। बताया, गुरुग्राम में मैंने, मेरे भाई संजीव व अखिलेश व पिता ने राजेश के कहने पर मजदूरी की। राजेश मजदूरों का ठेकेदार है। वो ही हम लोगों को ले गया। मगर अब तक रुपया नहीं दिया। जब भी मांगते आनाकानी कर देता। बताया , शुक्रवार रात को दुकान बंद कर घर आ रहे पिता ने राजेश को देखा तो रुपये मांग लिए, कहा, जरूरत है। तगादे से गुस्साए राजेश ने बेटों के साथ डीजल डालकर आग लगा दी।

सामान्य प्रश्न

✦यह घटना कहाँ हुई?−
यह घटना पीलीभीत के बिलसंडा में हुई।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsबिलसंडा में मजदूरी के रुपये मांगने पर अधेड़ को पकड़कर डीजल डालकर जलाया