अग्रसेन डीएवी भरेचनगर में प्रतिभावान छात्रों को किया गया सम्मानित

हिन्दुस्तान, रामगढ़
Follow us on Google News
share

कुजू, निज प्रतिनिधि। अग्रसेन डीएवी भरेचनगर में प्रतिभावान छात्रों का एक सादे समारोह में सम्मान किया गया। इसमें नासा के आयोजित प्रतियोगिता में सफल

अग्रसेन डीएवी भरेचनगर में प्रतिभावान छात्रों को किया गया सम्मानित

कुजू, निज प्रतिनिधि। अग्रसेन डीएवी भरेचनगर में प्रतिभावान छात्रों का एक सादे समारोह में सम्मान किया गया। इसमें नासा के आयोजित प्रतियोगिता में सफल रही द्वादश वर्ग की छात्रा अर्पिता कुमारी भी शामिल है। इसको लेकर मंगलवार को प्रातः कालीन प्रार्थना सभा में कार्यक्रम आयोजित किए गए। विद्यालय के विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने वाले प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को उनकी उपलब्धियों के लिए विद्यालय प्राचार्य गंगा प्रसाद झा ने पुरस्कार व सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। इन विद्यार्थियों में सोलो सॉन्ग प्रतियोगिता, पेंटिंग प्रतियोगिता, पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता के बेहतर स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थी शामिल हैं। इसी क्रम में विद्यालय की द्वादश विज्ञान की प्रतिभावान छात्रा अर्पिता कुमारी को अंतर्राष्ट्रीय खगोल विज्ञान और खगोल भौतिकी प्रतियोगिता 2026 में शानदार सफलता प्राप्त करने पर संस्था से प्रदत्त सर्टिफिकेट व अन्य सामग्री प्रदान किया गया।

मौके पर विद्यालय प्राचार्य ने अर्पिता कुमारी सहित सभी विजेता छात्र-छात्राओं को आशीर्वचन देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।  साथ ही इस तरह की प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए बच्चों को प्रेरित किया। कार्यक्रम में पूरा विद्यालय परिवार उपस्थित रहा। 

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।