30 रेलकर्मी सेवानिवृत्त, 10.18 करोड़ का भुगतान
30 रेलकर्मी सेवानिवृत्त, 10.18 करोड़ का भुगतानझांसी, संवाददाताउत्तर मध्य रेलवे के झांसी मंडल से सोमवार को विभिन्न विभागों के 30 रेल कर्मचारी सम्मानपूर्

झांसी, संवाददाता। उत्तर मध्य रेलवे के झांसी मंडल से सोमवार को विभिन्न विभागों के 30 रेल कर्मचारी सम्मानपूर्वक सेवानिवृत्त हुए। मंडल कार्यालय में विदाई समारोह हुआ। सेवानिवृत्त कर्मचारियों के सेवानिवृत्ति लाभों का कुल 10 करोड़ 18 लाख का भुगतान एनईएफटी के माध्यम से उनके बैंक खातों में किया गया। कर्मचारियों को उनके भुगतान विवरण, सेवा प्रमाण पत्र तथा पीपीओ भी प्रदान किए गए, जिससे उन्हें पेंशन एवं अन्य सेवानिवृत्ति लाभ प्राप्त करने में किसी प्रकार की असुविधा न हो। मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार ने सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सम्मानित करते हुए उनके द्वारा रेलवे की प्रगति एवं यात्रियों की सेवा में दिए गए अमूल्य योगदान की सराहना की।
समारोह में वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी राजेश कुमार शर्मा तथा सहायक मंडल वित्त प्रबंधक रवि कुमार सविता भी उपस्थित रहे। उन्होंने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति संबंधी औपचारिकताओं एवं लाभों की जानकारी देते हुए उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।


