मेधावी छात्राएं ही विकसित भारत की मजबूत नींव बनेंगी: कोश्यारी

हिन्दुस्तान, देहरादून
Follow us on Google News
share

उत्तराखंड स्टेट बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली नौ मेधावी छात्राओं को नवरत्न सम्मान से सम्मानित किया गया। पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि ये छात्राएं अपने परिवार और राज्य का नाम रोशन कर रही हैं। कार्यक्रम में विभिन्न अतिथियों ने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

मेधावी छात्राएं ही विकसित भारत की मजबूत नींव बनेंगी: कोश्यारी

देहरादून,वरिष्ठ संवाददाता। आज की मेधावी छात्राएं ही कल विकसित भारत की मजबूत नींव बनेंगी। मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान समाज में शिक्षा और प्रतिभा को बढ़ावा देने का प्रभावी माध्यम है। जन जागरण अभियान जैसी संस्थाएं जनहित में सराहनीय कार्य कर रही हैं और ऐसे प्रयासों से राष्ट्र के समग्र विकास को नई दिशा मिलती है। यह बात बुधवार को डीएल रोड स्थित कन्या गुरुकुल परिसर में उत्तराखंड स्टेट बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली नौ मेधावी छात्राओं को नवरत्न सम्मान से सम्मानित करने के दौरान बतौर मुख्य अतिथि पूर्व राज्यपाल महाराष्ट्र भगत सिंह कोश्यारी ने अपने संबोधन में कही।

सम्मान समारोह

उन्होंने कहा कि इन छात्राओं ने अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा के बल पर न केवल अपने परिवार का, बल्कि पूरे उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। कार्यक्रम की अति विशिष्ट अतिथि राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने कहा कि आज की ये छात्राएं कल समाज और देश का नेतृत्व करेंगी। विशिष्ट अतिथि व भाजपा प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत ने कहा कि आज बेटियां हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। उन्होंने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कन्या गुरुकुल की प्रधानाचार्या हेमन पाठक ने संस्था का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मेधावी छात्राओं का सम्मान अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगा। समाजसेविका विजयालक्ष्मी ने छात्राओं को पढ़ाई के साथ-साथ व्यक्तित्व विकास और सुंदर लेखन पर भी ध्यान देने की सलाह दी।

संस्थान का योगदान

संस्था के संस्थापक व अध्यक्ष स्वप्निल सिन्हा ने कहा कि सामाजिक कार्य करना उनके लिए सबसे बड़ा संतोष है। उन्होंने कहा कि उन्हें सामाजिक कार्य करने की प्रेरणा उनके पिता स्वर्गीय बृजकिशोर प्रसाद से मिलती रही है। कार्यक्रम का संचालन संस्था के सचिव विवेक श्रीवास्तव ने किया। संस्था के संरक्षक डॉ. राजेश डोभाल ने सभी का आभार जताया। इस अवसर पर कार्यक्रम में सहयोग देने वाले विभिन्न संस्थानों व सहयोगियों को भी सम्मानित किया गया। इस दौरान सुनील मैसोन, अमित खेरा, संस्था के संरक्षक पीयूष भटनागर, धनंजय कुकरेती, उपाध्यक्ष प्रमोद बेलवाल, प्रो अर्चना डीमरी, विजय शुक्ला, सौरभ त्रिपाठी, खुशी रावत, सताक्षी आदि मौजूद रहे।

नवरत्न सम्मान प्राप्त करने वाली छात्राएं

इन्हें मिला नवरतन सम्मान

मानसी, प्रियांशी, आरोही, मानवी खत्री, मानसी, साक्षी, अक्षिता नेगी, नंदिनी, श्रुति सूद को सम्मानित किया गया।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

नवरत्न सम्मान किस छात्राओं को दिया गया?
मानसी, प्रियांशी, आरोही, मानवी खत्री, मानसी, साक्षी, अक्षिता नेगी, नंदिनी, श्रुति सूद को सम्मानित किया गया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsमेधावी छात्राएं ही विकसित भारत की मजबूत नींव बनेंगी: कोश्यारी