ऑनर किलिंग मामले में बड़ा खुलासा, बेटी की हत्या में शिक्षिका मां गिरफ्तार
हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
शेखपुरा के चर्चित चंचला हत्याकांड में पुलिस ने मृतका की मां अनिता कुमारी को गिरफ्तार किया है। पिता और भाई फरार हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की सच्चाई सामने आई। चंचला की प्रेम शादी से नौ दिन पहले की गई थी हत्या। प्रेमी ने आरोपियों को सख्त सजा की मांग की है।

ऑनर किलिंग मामले में बड़ा खुलासा, बेटी की हत्या में शिक्षिका मां गिरफ्तार पिता और भाई अब भी हैं फरार, 2024 के चर्चित चंचला हत्याकांड में यू-टर्न प्रेम विवाह से नाराज परिजनों ने ही की थी हत्या, डीआईजी के आदेश के बाद पहली गिरफ्तारी फोटो 31 शेखपुरा 01 शेखपुरा सदर अस्पताल में सोमवार को गिरफ्तार आरोपी महिला (शिक्षिका मां) की मेडिकल जांच कराते पुलिसकर्मी। शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले के बहुचर्चित चंचला हत्याकांड में आखिरकार इंसाफ की उम्मीद जग गई है। सदर थाना की पुलिस ने ऑनर किलिंग के इस मामले में मृतका की मां अनिता कुमारी को गिरफ्तार कर लिया है।
हत्या की सच्चाई
अनिता सुदासपुर मिडिल स्कूल में शिक्षिका हैं और उन्हें पुलिस ने शहर के कमासी गांव में उस वक्त गिरफ्तार किया, जब वह स्कूल जा रही थीं। इस हत्याकांड में मृतका के पिता बचनदेव चौहान और भाई शुभम कुमार अब भी फरार हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पलटा पूरा केस: केस के अनुसंधानक दारोगा राजकुमार ने बताया कि 25 नवंबर 2024 को चंचला कुमारी का शव उसके घर में ही पंखे से लटकता मिला था। खुद को बचाने के लिए पिता बचनदेव चौहान ने बेटी के प्रेमी (कारे गांव निवासी शुभम कुमार) पर आत्महत्या के लिए उकसाने का झूठा मुकदमा दर्ज करा दिया था। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने इस साजिश की पोल खोल दी।जांच में खुलासे
रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि युवती के चेहरे और शरीर पर चोट के निशान थे। पहले बेरहमी से उसका गला दबाकर हत्या की गई और फिर आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फंदे से लटका दिया गया। डीआईजी के हस्तक्षेप के बाद कार्रवाई: जब पुलिस जांच में यह स्पष्ट हो गया कि माता-पिता और भाई ने मिलकर हत्या की है, तो पुलिस ने शिकंजा कसा। गिरफ्तारी की तलवार लटकती देख पिता ने डीआईजी से गुहार लगाई, जिससे कुछ समय के लिए कार्रवाई रुक गई। लेकिन, अंततः डीआईजी ने भी जांच में हत्या की बात सत्य पाते हुए तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी का सख्त आदेश दिया।शादी का झूठा वादा
शादी से नौ दिन पहले घर बुलाकर की हत्या: चंचला कुमारी गया जी के शेरघाटी पोस्ट ऑफिस में एबीपीएम के पद पर कार्यरत थी। उसका कारे गांव के शुभम के साथ प्रेम प्रसंग था और दोनों ने कोर्ट मैरिज भी कर ली थी। परिजन इस रिश्ते के सख्त खिलाफ थे। प्रेमी शुभम ने बताया कि परिजनों ने बगावत के बाद घर से शादी कराने का झांसा दिया। 04 दिसंबर 2024 को शादी की तारीख तय की गई और कार्ड तक बंट चुके थे। लेकिन, झूठी शान की खातिर शादी से ठीक नौ दिन पहले योजनाबद्ध तरीके से चंचला की हत्या कर दी गई। प्रेमी ने कहा कि जब तक तीनों आरोपियों को फांसी नहीं मिल जाती, तब तक चैन नहीं मिलेगा। (शेखपुरा से संजय कुमार मेहता)अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
✦चंचला के हत्या के मामले में कितनी गिरफ्तारियाँ हुई हैं?−
इस मामले में मृतका की मां अनिता कुमारी की गिरफ्तारी हुई है, जबकि पिता और भाई अब भी फरार हैं।
✦चंचला की हत्या के कारण क्या बताये जा रहे हैं?+


