ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशकेंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह स्वस्थ हुए, जल्द ही अस्पताल से छुट्टी दी जा सकती है: एम्स

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह स्वस्थ हुए, जल्द ही अस्पताल से छुट्टी दी जा सकती है: एम्स

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अब पूरी तरह स्वस्थ हो गए हैं और उन्हें जल्द ही अस्पताल से छुट्टी दी जा सकती है। अखिल भारतीय आर्युविज्ञान संस्थान (एम्स) की ओर से शनिवार को यह जानकारी दी गई है।...

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह स्वस्थ हुए, जल्द ही अस्पताल से छुट्टी दी जा सकती है: एम्स
भाषा,नई दिल्लीSat, 29 Aug 2020 06:52 PM
ऐप पर पढ़ें

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अब पूरी तरह स्वस्थ हो गए हैं और उन्हें जल्द ही अस्पताल से छुट्टी दी जा सकती है। अखिल भारतीय आर्युविज्ञान संस्थान (एम्स) की ओर से शनिवार को यह जानकारी दी गई है। गृहमंत्री पिछले दिनों कोरोना संक्रमित पाए गए थे। गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में इलाज के बाद पोस्ट कोविड केयर के लिए उन्हें एम्स में भर्ती किया गया था।
 
केंद्रीय गृह को 18 अगस्त को दिल्ली स्थित एम्स में भर्ती कराया गया। उन्हें ओल्ड प्राइवेट वार्ड में रखा गया था, जहां एम्स के डायरेक्टर डॉक्टर रणदीप गुलेरिया की देखरेख में उनका इलाज चला। वह थकान और शरीर में दर्द महसूस कर रहे थे। एम्स के मीडिया और प्रोटोकॉल विभाग द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार उनकी कोरोना जांच भी की गई, जो कि नेगेटिव आई। 

55 वर्षीय शाह ने 2 अगस्त को ट्विटर के माध्यम से देश के बताया था कि वह कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। इसके बाद उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया। कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें यहां से डिस्चार्ज किया गया था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें