बंटवारे का दंश इतिहास कभी नहीं भूल पाएगा: अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि 14 अगस्त, 1947 का दिन इतिहास के सबसे दर्दनाक अध्यायों में से एक है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने देश के बंटवारे का कारण बना। शाह ने कहा कि विभाजन के दौरान लाखों लोगों ने अपने जीवन, घर और संपत्ति खो दी। मोदी सरकार इस त्रासदी को 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' के माध्यम से युवा पीढ़ी तक पहुंचा रही है।

नई दिल्ली, एजेंसी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि 14 अगस्त, 1947 का दिन इतिहास के सबसे क्रूर अध्यायों में से एक का साक्षी है। उन्होंने आरोप लगाया कि देश के बंटवारे का यह दंश कांग्रेस की देन है, जिसे इतिहास कभी नहीं भूल नहीं पाएगा। केंद्रीय गृह मंत्री ने एक्स पोस्ट में कहा बंटवारे के कारण अमानवीय पीड़ा सहते हुए लाखों लोगों को अपना जीवन गंवाना पड़ा और करोड़ों लोगों को घर, संपत्ति और अपनों को छोड़कर विस्थापित होना पड़ा। उन्होंने कहा, इस विभीषिका में अपनी जान गंवाने वाले और अत्याचारों के खिलाफ संघर्ष करने वाले सभी लोगों को श्रद्धापूर्वक नमन करता हूं।
शाह ने कहा, मोदी सरकार 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' के माध्यम से इस त्रासदी की स्मृतियों को युवा पीढ़ी तक पहुंचा रही है, ताकि देश को फिर से तोड़ने वाली ताकतें कभी सफल न हो सकें।


