होमगार्ड भर्ती में अभ्यर्थियों के अभिलेख सत्यापन एवं शारीरिक मानक परीक्षण को लेकर की ब्रीफिंग
होमगार्ड भर्ती में शामिल अभ्यर्थियों के अभिलेख सत्यापन एवं शारीरिक मानक परीक्षण को लेकर एएसपी अखिलेश भदौरिया ने अधिकारियों को ब्रीफ किया। उन्होंने प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए दिशा-निर्देश दिए, और लापरवाही या पक्षपात को बर्दाश्त न करने का स्पष्ट निर्देश दिया। सुरक्षा, अनुशासन और समयबद्धता को सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

होमगार्ड भर्ती में शामिल अभ्यर्थियों के अभिलेख सत्यापन एवं शारीरिक मानक परीक्षण को लेकर रविवार को पुलिस कार्यालय सभागार में एएसपी अखिलेश भदौरिया ने संबंधित अधिकारियों को ब्रीफ किया। प्रक्रिया सकुशल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराए जाने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बताया कि भर्ती प्रक्रिया के प्रत्येक चरण को पूर्ण निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप संपन्न कराया जाए। अभ्यर्थियों के अभिलेखों का सावधानीपूर्वक सत्यापन करें तथा शारीरिक मानक परीक्षण निर्धारित मापदंडों के अनुसार कराया जाए। स्पष्ट कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही, अनियमितता अथवा पक्षपात को किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने भर्ती स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों की सुविधा, अनुशासन, समयबद्धता एवं सुचारु व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी अपनी ड्यूटी का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं जिम्मेदारी के साथ करें, जिससे भर्ती प्रक्रिया शांतिपूर्ण, व्यवस्थित एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न हो सके।


