विक्टर मोहन जोशी को पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की
अल्मोड़ा में स्वतंत्रता सेनानी विक्टर मोहन जोशी की पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। स्थानीय नागरिकों ने उनकी समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की और उनकी महानता का उल्लेख किया। कार्यक्रम में विभिन्न प्रमुख लोग शामिल हुए और उनके कार्यों पर प्रकाश डाला गया।

अल्मोड़ा। महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और देशभक्त विक्टर मोहन जोशी की पुण्यतिथि अल्मोड़ा में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर वक्ताओं ने देश सेवा के लिए उनके द्वारा किए गए ऐतिहासिक संघर्षों और महान व्यक्तित्व को याद किया। रविवार सुबह दस बजे एनटीडी स्थित कब्रिस्तान में उनकी समाधि पर स्थानीय लोगों और प्रबुद्ध नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर एक प्रार्थना सभा का आयोजन किया। इसके बाद दोपहर राजकीय महिला चिकित्सालय परिसर में स्थित विक्टर मोहन जोशी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया। वहां आयोजित सभा में वक्ताओं ने उनके कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम में संयोजक व पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, विधायक मनोज तिवारी, हरीश बेगाना, प्रकाश पाण्डे, प्रकाश जोशी, बन्सीलाल कक्कड़, पूरन रौतेला, पीताम्बर पाण्डे, गिरीश धवन, किशन जोशी, पार्षद दीपक आर्या, सौरभ वर्मा गोस्वामी, एरिक रॉवर्ट, पंकज पॉल मैसी, सुशील डेनियल, अख्तर हुसैन, ताराचन्द्र जोशी, इसरार अहमद, हिफजुर्रहमान, भगवती आर्या, किरण वाल्मीकि, प्रमिला वाल्मीकि, कुन्दन सिंह बिष्ट, रोहित कुमार, अजय कुमार, सुनील कुमार, त्रिलोक सिंह आदि मौजूद थे।


