चलते-चलते::एआई को पटकथा और निर्देशन सिखा रहे हॉलीवुड के हुनरमंद

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

हॉलीवुड के पुरस्कार विजेता लेखक, निर्देशक और निर्माता एआई को सिखाने के लिए एक नई संकट का सामना कर रहे हैं। 12 डॉलर से 200 डॉलर प्रति घंटे के अस्थायी काम में, वे एआई को पटकथा लिखने और फिल्म निर्माण के अन्य जटिल कार्यों में प्रशिक्षित कर रहे हैं, जबकि महामारी और राइटर्स स्ट्राइक के चलते काम की कमी से जूझ रहे हैं।

चलते-चलते::एआई को पटकथा और निर्देशन सिखा रहे हॉलीवुड के हुनरमंद

संकट हॉलीवुड के हुनरमंद अब एआई को सिखा रहे हैं पटकथा और निर्देशन का हुनर

लॉस एंजिल्स, एजेंसी। हॉलीवुड के पुरस्कार विजेता लेखक, निर्देशक और निर्माता अब एक अनोखे और अजीब संकट से जूझ रहे हैं। अपनी रोजी-रोटी चलाने के लिए वे उन मॉडल्स को ट्रेनिंग दे रहे हैं, जो भविष्य में उन्हीं की जगह ले सकते हैं।

12 डॉल से 200 डॉलर प्रति घंटे मेहनताना

रिपोर्ट के अनुसार, बड़े-बड़े पुरस्कार जीत चुके स्क्रीनराइटर और प्रोड्यूसर 12 डॉलर से 200 डॉलर प्रति घंटे के अस्थायी काम पर एआई को इंसानी समझ और बारीकियां सिखा रहे हैं। ये क्रिएटिव्स एआई को पटकथा लिखने, शूटिंग शेड्यूल तैयार करने, लोकेशन के खतरों का आकलन करने और बजट संभालने जैसे जटिल काम सिखा रहे हैं।

मंदी के दौर से जूझ रहा हॉलीवुड

हॉलीवुड में काम की कमी इस कदम की मुख्य वजह है। रिपोर्ट के अनुसार, लॉस एंजिल्स में शूटिंग के दिन 2021 से 2025 के बीच 48% तक घट चुके हैं। अमेरिकी श्रम सांख्यिकी ब्यूरो के अनुसार, जुलाई 2022 से मई 2026 के बीच फिल्म और साउंड रिकॉर्डिंग उद्योग में नौकरियां 450,000 से घटकर 326,000 रह गई हैं। यानी 28 फीसदी की गिरावट आई है। महामारी, राइटर्स स्ट्राइक और स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स द्वारा फंड में कटौती ने इस मंदी को और बढ़ा दिया है।

एआई का दायरा बढ़ा

मर्कोर, माइक्रो1 और हैंडशेक जैसी एआई ट्रेनिंग एजेंसियां इस समय हॉलीवुड के इस हुनर को भुना रही हैं। ये एजेंसियां ओपनएआई और एंथ्रोपिक जैसी दिग्गज एआई कंपनियों के लिए काम करती हैं। हाल ही में माइक्रो1 ने 5 साल से अधिक अनुभव वाले निर्माताओं के लिए 85 डॉलर प्रति घंटे का जॉब ऑफर निकाला था, जिसमें उन्हें एआई के लिए वास्तविक प्रोडक्शन परिदृश्य तैयार करने थे।

रचनात्मकता की जगह नहीं ले सकता

इस काम से जुड़े सभी लोग हताश नहीं हैं। 56 वर्षीय स्क्रीनराइटर जोडी व्हीलर का मानना है कि एआई विचार तो दे सकता है, लेकिन यह जल्द ही कोई ऑस्कर विजेता स्क्रिप्ट नहीं लिखने वाला। उनके अनुसार, यह तकनीक लेखकों के लिए नए विचार खोजने का जरिया भी बन सकती है। इसी तरह अमेजन और एचबीओ जैसे प्लेटफॉर्म्स के लिए लिख चुकीं एक अन्य राइटर ने कहा एआई में मानवीय भावनाओं की गहराई और समझ नहीं है। यह क्राइम शो तो लिख सकता है, लेकिन 'सक्सेशन'जैसा गहराई वाला ड्रामा नहीं बना सकता।

नेटफ्लिक्स भी कर रहा एआई का उपयोग

नेटफ्लिक्स ने खुलासा किया है कि 2026 में उसके 1000 में से 300 शीर्षकों में एआई का उपयोग किया गया। नए और युवा फिल्म निर्माता भी कम बजट में फिल्में बनाने के लिए एआई का सहारा ले रहे हैं।

एआई ट्रेनिंग का मेहनताना

घंटे की कमाई मुख्य काम

न्यूनतम दर 12डॉलर बुनियादी ट्रांसक्रिप्शन, वॉयस क्लिप्स और बैकग्राउंड , आवाजों की टैगिंग।

अधिकतम दर 200डॉलर स्क्रिप्ट राइटिंग, शूटिंग शेड्यूल तैयार करना, पिच डेक बनाना।

नौकिरयां 4.50 लाख(2022

3.26 लाख(2026)

शूटिंग के दिन घट रहे

वर्ष 2024 वर्ष 2025

पहली तिमाही 6823 5295

दूसरी तिमाही 5749 5394

तीसरी तिमाही 5048 4380

चौथी तिमाही 5860 4625

कुल 23480 19694

स्रोत: फिल्म एलए रिसर्च

सामान्य प्रश्न

✦हॉलीवुड में लेखक और निर्माता किस संकट का सामना कर रहे हैं?−
हॉलीवुड के पुरस्कार विजेता लेखक, निर्देशक और निर्माता एआई को सिखाने के लिए संकट का सामना कर रहे हैं।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsचलते-चलते::एआई को पटकथा और निर्देशन सिखा रहे हॉलीवुड के हुनरमंद