मेजर ध्यानचंद की जयंती पर मास्टर टीम ने युवा टीम को 4-3 से हराया
29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस एवं हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर चांदपुर हॉकी क्लब ने एक हॉकी मैच का आयोजन किया। मास्टर टीम ने युवा टीम को 4-3 से हराया। मैच से पहले ध्यानचंद को श्रद्धांजलि दी गई और उनके योगदान को याद किया गया।
राष्ट्रीय खेल दिवस एवं हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर 29 अगस्त को चांदपुर हॉकी क्लब की ओर से हिंदू इंटर कॉलेज के मैदान में मास्टर बनाम युवा पुरुष हॉकी मैच का आयोजन किया गया। रोमांचक मुकाबले में मास्टर टीम ने युवा टीम को 4-3 से हराकर जीत दर्ज की। मैच से पूर्व चांदपुर हॉकी क्लब के कोच कमलेश यादव एवं क्लब के सदस्यों ने मेजर ध्यानचंद को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके हॉकी के प्रति समर्पण और देश को गौरवान्वित करने वाले योगदान को याद किया। रोमांचक मुकाबले में मास्टर टीम की ओर से रऊफ अहमद और नफीस अहमद ने गोल किए, जबकि युवा टीम की ओर से तलहा, हर्षित और कुनाल ने गोल दागे।
कड़े मुकाबले के बाद मास्टर टीम ने 4-3 से विजय हासिल की।प्रतियोगिता के आयोजन में गजेंद्र कुमार, अफजल फारूकी, मेहर आलम, रऊफ अहमद, नदीम जकी, विकास गोयल, आशी, इमरान, कौशिक चंद्र, नौशाद, प्रिंस, ललित और तरुण का महत्वपूर्ण योगदान रहा।


