खेल : मतभेद सुलझाने के लिए हॉकी इंडिया की बैठक होगी
मतभेद सुलझाने के लिए हॉकी इंडिया की बैठक होगी विवाद नई दिल्ली, एजेंसी।

मतभेद सुलझाने के लिए हॉकी इंडिया की बैठक होगी विवाद
बैठक का उद्देश्य
नई दिल्ली, एजेंसी। हॉकी इंडिया ने शीर्ष अधिकारियों के बीच मतभेद सुलझाने और हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) के लिए स्वतंत्र संचालन परिषद गठित करने के लिए 18 सितंबर को यहां कार्यकारी बोर्ड की आपात बैठक बुलाई है। इसमें हॉकी इंडिया के चुनावों की संभावित तिथियों पर भी चर्चा होगी।
जर्सी का रंग विवाद
जर्सी के रंग पर रार : हाल में एफआईएच विश्व कप से पहले भारतीय टीम की जर्सी का रंग नीले से बदलकर केसरिया करने पर हुए विवाद के बाद से हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप टिर्की और सचिव भोला नाथ सिंह के बीच मतभेद चल रहा है। टिर्की ने कहा कि जर्सी में बदलाव उनकी जानकारी और कार्यकारी बोर्ड की सहमति के बिना किया गया था।
आरोप और नोटिस
उन्होंने हॉकी इंडिया के महानिदेशक, कमांडर आर के श्रीवास्तव को कारण बताओ नोटिस भेजा और तत्काल प्रभाव से उनके सभी अधिकार छीन लिए। उन पर आठ आरोप लगाए गए जिनमें जर्सी बदलना प्रमुख था। इसी के चलते सचिव भोला नाथ सिंह ने कार्यकारी बोर्ड की आपातकालीन बैठक बुलाई है। श्रीवास्तव को अपना जवाब प्रस्तुत करने के लिए चार सप्ताह का समय दिया गया है।
अध्यक्ष की स्थिति
अध्यक्ष टिर्की अड़े : बैठक की जानकारी हॉकी इंडिया के सचिव भोला नाथ ने दी है लेकिन महासंघ के अध्यक्ष टिर्की ने मंगलवार को अपने जवाब में स्पष्ट कहा है कि आपात बैठक बुलाने का एकमात्र अधिकार संस्था के प्रमुख का है, न कि सचिव का। उन्होंने कहा, मैंने पहले भी निर्देश दिया है कि जब तक महानिदेशक अपना स्पष्टीकरण नहीं देते हैं, तब तक कार्यकारिणी की कोई बैठक नहीं बुलाई जाएगी।
टिर्की ने लिखा, मैं आपसे फिर अनुरोध करता हूं कि आप हॉकी इंडिया के अध्यक्ष के आदेश का उल्लंघन न करें और अपने निजी निर्णयों और विचारों को अन्य सदस्यों तक पहुंचाकर भ्रम की स्थिति पैदा न करें। मैं कोई भी फैसला हॉकी की बेहतरी के लिए करता हूं कि किसी व्यक्ति विशेष के स्वार्थ के लिए।
नई संचालन परिषद का गठन
हॉकी इंडिया के अध्यक्ष और दो सदस्यों तथा एचआईएल की प्रत्येक फ्रेंचाइजी के दो प्रतिनिधियों के साथ हॉकी लीग की नई संचालन परिषद का गठन किया जाएगा।


