खेल : महिला हॉकी टीम को 50 लाख का इनाम
हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
हॉकी इंडिया ने भारतीय महिला हॉकी टीम को विश्व कप में ऐतिहासिक पांचवां स्थान हासिल करने पर 50 लाख रुपये का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की। कप्तान सलीमा टेटे की टीम ने जर्मनी को 3-1 से हराया। हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप टिर्की ने इसे ऐतिहासिक परिणाम बताया।

नई दिल्ली, एजेंसी। हॉकी इंडिया ने भारतीय महिला हॉकी टीम को विश्व कप में ऐतिहासिक पांचवां स्थान हासिल करने पर शुक्रवार को 50 लाख रुपये का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की। सलीमा टेटे की कप्तानी वाली टीम ने पांचवें से छठे स्थान के मुकाबले में जर्मनी को 3-1 से हराया था। हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप टिर्की ने कहा, यह महिला हॉकी के लिए ऐतिहासिक परिणाम है। 52 साल बाद विश्व कप में पांचवां स्थान हासिल करना इस टीम की कड़ी मेहनत, संघर्ष करने की क्षमता और पूरे टूर्नामेंट में दिखाए गए जज्बे का प्रमाण है। हॉकी इंडिया की ओर से मैं टीम के लिए 50 लाख रुपये के नकद पुरस्कार की घोषणा करते हुए खुशी महसूस कर रहा हूं।
यह हमारी ओर से खिलाड़ियों के प्रति सम्मान और सराहना का प्रतीक है।


