डिग्री, इंटर कॉलेजों में चलेगा एचआईवी जागरूकता अभियान
देवरिया में एचआईवी, एड्स जागरूकता अभियान चलाया जायेगा। 15 डिग्री और 60 इंटर कॉलेज में कार्यक्रम के साथ 200 ग्राम पंचायतों में भी जागरूकता बढ़ाने की दिशा में योजनाएं बनाई गई हैं। यह अभियान दो महीने तक चलेगा और किशोरों व युवाओं को जागरूक किया जायेगा।

देवरिया, निज संवाददाता। डिग्री, इंटर कॉलेजों में एचआईवी, एड्स जागरूकता अभियान चलेगा। जिले के 15 डिग्री और 60 इंटर कॉलेज में एचआईवी एड्स पर कार्यक्रम होगा। वहीं 200 ग्राम पंचायतों में भी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। नाकों ने लोगों में जागरूकता बढ़ाने को जागरूकता कार्यक्रम करने का निर्देश दिया है। जनपद में दो महीने तक एचआईवी जागरूकता अभियान चलेगा।
एचआईवी संक्रमण की रोकथाम
एचआईवी संक्रमण को रोकने को किशोर और युवाओं को जागरूक किया जाएगा। इंटर कालेज और महाविद्यालयों में कैंप का आयोजन कर लोगों को इस बीमारी के बारे में जागरूक किया जाएगा। कैंपों के आयोजन को काउंसलरों को जिम्मेदारी सौंपी गई। एक-एक काउंसलर को कम से कम तीन तीन डिग्री कालेजों में कैंप का आयोजन करने का निर्देश दिया गया है। एचआईवी का संक्रमण जिले में भी बढ़ रहा है। जिला मुख्याल पर मेडिकल कालेज से लेकर सीएचसी तक पर इसकी जांच की जाती है। इस बीमारी का अभी तक कोई पुख्ता इलाज नहीं है। लोगों में जागरुकता फैला कर इसके संक्रमण से रोकने की कार्ययोजना तैयार की गई है। जागरूकता को 15 डिग्री कालेजों में कैंप आयोजित किया जाएगा।
विद्यार्थियों को जानकारी
इसमें विद्यार्थियों को एचआईवी संक्रमण के बारे में विस्तार से बताया जायेगा। ताकि वह खुद व अपने आसपास के लोगों को एचआईवी संक्रमण के बारे में जागरूक कर सकें। जिले 60 इंटर कालेजों में कैंप लगाकर छात्र-छात्राओं को एचआईवी, एड़स के बारे में जागरूक किया जायेगा। वहीं जिले के कुल 200 ग्राम पंचायतों में भी एचआईवी, एड्स जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। इसके लिए विभिन्न विकास खण्डों में ग्राम पंचायतों का चयन किया गया है। ग्राम पंचायतों में घर-घर जाकर स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा एचआईवी से बचाव को लोगों को जानकारी दी जायेगी।
अभियान की तैयारी
ग्राम पंचायतों, डिग्री व इण्टर कालेजों में यह जागरूकता अभियान दो महीने तक चलेगा। जिला कार्यक्रम प्रबंधक एड्स उपेन्द्र तिवारी ने कहा कि जागरूकता कैंप के आयोजन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सभी काउंसलरों को विद्यालयों में जागरूकता कैंप का आयोजन करने का लक्ष्य दिया गया है।

