एचआईवी जांच एवं जागरूकता शिविर का आयोजन

हिन्दुस्तान, पूर्णिया
share

-फोटो- 30 असजा मोबैया पंचायत में एचआईवी से बचाव में जागरुकता शिविर। पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति एवं सिविल सर्जन क

एचआईवी जांच एवं जागरूकता शिविर का आयोजन

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति एवं सिविल सर्जन के निर्देशानुसार गुरुवार को बायसी प्रखंड अंतर्गत असजा मोबैया पंचायत स्थित जनता हाट में गहन एचआईवी एड्स जांच व जागरूकता एवं स्वास्थ्य परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान आम नागरिकों को एचआईवी एड्स टीबी, सिफलिस एवं गैर-संचारी रोग एनसीडी से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। लोगों को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श प्रदान करने के साथ-साथ आवश्यक जांच की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई। शिविर का उद्देश्य समुदाय के बीच स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने तथा एचआईवी संक्रमण के संभावित मामलों की समय पर पहचान कर उन्हें आवश्यक जांच, परामर्श एवं स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ना है।

बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति एवं सिविल सर्जन के दिशा-निर्देशन में डॉ. मो. तनवीर हैदर के नेतृत्व में बायसी प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में कुल 8 गहन स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविरों के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच बनाकर एचआईवी के संभावित छिपे हुए मामलों की पहचान करने का लक्ष्य रखा गया है। इस शिविर में 100 लोगों की जांच का लक्ष्य निर्धारित किया गया। शिविर की गतिविधियों की मॉनिटरिंग जिला स्वास्थ्य समिति के डीएमईओ आलोक कुमार एवं डीआईएस बैजनाथ प्रसाद द्वारा की जा रही है। शिविर को सफल बनाने में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अहमद हसन, मेडिकल ऑफिसर तनवीर इस्लाम, आईसीटीसी एलटी सुरेश कुमार सुधांशु, एलटी मंज़र आलम, एएनएम सुषमा कुमारी, उषा, अर्चना एवं सुषमा सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मियों एवं सहयोगियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsएचआईवी जांच एवं जागरूकता शिविर का आयोजन