अररिया: गर्ल्स हाई स्कूल की छात्राओं को एचआईवी/एड्स के प्रति किया गया जागरूक
अररिया में बालिका उच्च विद्यालय में शनिवार को एचआईवी/एड्स जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छात्राओं को एचआईवी/एड्स के लक्षण, संक्रमण के कारण और बचाव के उपायों की जानकारी दी। प्रधानाचार्य डॉ. योगेश झा ने जागरूकता को बचाव का महत्वपूर्ण माध्यम बताते हुए छात्राओं को जानकारी साझा करने के लिए प्रेरित किया।

अररिया से फुलैन्द्र की रिपोर्ट जिला स्वास्थ्य समिति अररिया के तत्वावधान में शनिवार को बालिका उच्च विद्यालय में छात्राओं के बीच एचआईवी/एड्स जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छात्राओं को एचआईवी/एड्स के लक्षण, संक्रमण के कारण, बचाव एवं सावधानियों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। इस दौरान छात्राओं से एचआईवी/एड्स से जुड़े विभिन्न सवाल पूछे गए, जिसका छात्राओं ने बेझिझक जवाब दिया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से डॉ. आकाश राज, अखिलेश कुमार सिंह एवं मुरलीधर ने छात्राओं को एचआईवी/एड्स से संबंधित सही एवं वैज्ञानिक जानकारी देते हुए लोगों में फैली भ्रांतियों को दूर करने की अपील की।
विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. योगेश झा ने कहा कि एचआईवी/एड्स को लेकर जागरूकता ही बचाव का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने छात्राओं से आग्रह किया कि वे कार्यक्रम में मिली जानकारी को अपने परिवार, आसपास के घरों एवं मोहल्लों तक पहुंचाकर लोगों को जागरूक करें। कार्यक्रम में अमृता कुमारी, रवीना कुमारी, दिया कुमारी, हेमा कुमारी, सुनीता कुमारी, निशा कुमारी, सोनल रानी एवं सोनम कुमारी आदि छात्राएं उपस्थित रहीं। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक डॉ. योगेश झा, शिक्षक प्रकाश कुमार झा, शौकत हयात, जय कुमार मेहता, स्वीटी संझा एवं अंकित वर्मा सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद थे।


