जिला अस्पताल से शुरू हुआ एचआईवी जागरूकता अभियान
बुधवार को जिला अस्पताल में एचआईवी/एड्स की रोकथाम के लिए जनजागरूकता अभियान शुरू किया गया। अगले दो महीनों में जागरूकता कार्यक्रम और परामर्श शिविर आयोजित किए जाएंगे। अभियान का लक्ष्य भ्रांतियों को दूर करना और लोगों को सुरक्षित व्यवहार के प्रति जागरूक करना है। स्कूलों और स्वास्थ्य संस्थानों में जागरूकता गतिविधियां चलेंगी।

जिला अस्पताल में बुधवार को एचआईवी/एड्स की रोकथाम और जनजागरूकता के उद्देश्य से आईईसी (इन्फॉर्मेशन, एजुकेशन एंड कम्युनिकेशन) अभियान का शुभारंभ किया गया। अभियान के तहत अगले दो माह तक जिले में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम, परामर्श शिविर और प्रचार-प्रसार गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। जिला अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजेश गुप्ता ने बताया कि एड्स से बचाव का सबसे प्रभावी तरीका सही जानकारी और समय पर जांच है। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य लोगों में फैली भ्रांतियों को दूर करना तथा सुरक्षित व्यवहार के प्रति जागरूक करना है। क्लस्टर प्रोग्राम मैनेजर डॉ. हेमंत खर्कवाल ने बताया कि अभियान के दौरान विद्यालयों, कॉलेजों, सामुदायिक क्षेत्रों और स्वास्थ्य संस्थानों में जागरूकता गतिविधियां संचालित की जाएंगी, ताकि अधिक से अधिक लोगों तक सही संदेश पहुंच सके।
इस अवसर पर डॉ. दीपा शर्मा, डॉ. अजय कुमार, डॉ. निष्ठा गुलाटी, डॉ. हरि शंकर, डॉ. प्रदीप कुमार चौहान, अशोक कालरा, वासुदेव न्यूली, राजन बडोनी, सौरभ, मोहन, ज्योति, इशानी, चंद्रशेखर पंत, आनंद, शिप्रा और शक्ति पंत आदि मौजूद रहे।


