कांवड़ियों को टक्कर मारकर खींच ले गया कार सवार, दो जख्मी

हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
Follow us on Google News
share

लखीमपुर में अज्ञात कार ने रात के समय दो कावड़ियों को टक्कर मारी। दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हुए और उनका बाइक कार के साथ एक किलोमीटर तक घिसटता रहा। घायल कावड़ियों को गोला सीएचसी भेजा गया। घटना के बाद पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।

कांवड़ियों को टक्कर मारकर खींच ले गया कार सवार, दो जख्मी
कांवड़ियों को टक्कर मारकर खींच ले गया कार सवार, दो जख्मी

लखीमपुर ,सवांददाता। कोतवाली मोहम्मदी की पुलिस चौकी रेहरिया के अन्तर्गत कठिना नदी मोड़ पर अज्ञात कार सवार ने देर रात दो बाइक सवार कावड़ियों को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद बाइक वाहन मे फंस गईं और करीब एक किलोमीटर तक घिसटती चली गई। गंभीर रूप से घायल कावड़ियों को हैदराबाद पुलिस ने गोला सीएचसी भिजवाया। यह घटना शुक्रवार की देर रात की है। थाना मोहम्मदी के गांव खेतारा निवासी श्यामू (23) पुत्र मनी राम और विपिन (20) पुत्र महेंद्र एक बाइक पर सवार होकर गोला मंदिर जल चढ़ाने जा रहे थे कि जैसे ही इनकी बाइक चौकी रेहरिया के अन्तर्गत कठिना नदी मोड़ पर पहुंची ही थी कि अज्ञात कार ने टक्कर मार दी।

टक्कर लगने के कारण बाइक वाहन मे फंस गईं और एक किलोमीटर से अधिक खींच ले गईं। वाहन चालक थाना हैदराबाद के गांव नयागांव मोड़ की तरफ भगा ले गया। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सुनील मलिक मय बल के साथ पहुंच गये। घायलों को गोला अस्पताल भेजा गया जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।