Meerut News: अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को रौंदा, हालत गंभीर

हिन्दुस्तान, मेरठ
Follow us on Google News
share

Meerut News: मेरठ-करनाल हाईवे पर ईकड़ी तिराहे के निकट बाइक सवार रहीसुद्दीन को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर है। घटना के बाद चालक भाग गया और पुलिस ने कोई तहरीर नहीं मिलने की बात कही।

Meerut News: अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को रौंदा, हालत गंभीर

Meerut News: मेरठ-करनाल हाईवे पर ईकड़ी तिराहे के निकट अज्ञात वाहन ने एक बाइक सवार युवक को टक्कर मारकर रौंद दिया। गंभीर रूप से घायल हुए बाइक सवार को राहगीरों ने उपचार के लिए एक अस्पताल में भर्ती कराया। घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। शाहपुर निवासी रहीसुद्दीन पुत्र इकबाल रविवार को किसी काम से मेरठ आया था। यहां से देर शाम करीब साढे़ चार बजे वह अपनी बाइक पर सवार होकर वापस शाहपुर लौट रहा था। जैसे ही वह मेरठ करनाल हाईवे पर ईकड़ी तिराहे के निकट पहुंचा तो पीछे से तेजगति से आ रहे किसी अज्ञात वाहन ने उसको जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर लगते ही रहीसुद्दीन हवा में उछलकर सड़क किनारे खाई में गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने बाइक सवार को वहां से उठाकर एक निजि अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। उधर, घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने इस बारे में किसी भी तरह की तहरीर प्राप्त न होने की बात कही।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें