सिक्कों का ऐतिहासिक सफर छतर मंजिल में व्याख्यान हुआ
हिन्दुस्तान, लखनऊ
लखनऊ में आयोजित पुरातत्व अभिरुचि पाठ्यक्रम के तहत छतर मंजिल में सिक्कों के ऐतिहासिक सफर पर व्याख्यान दिया गया। राज्य संग्रहालय के निदेशक डॉ. विनय कुमार सिंह ने बताया कि सिक्के केवल आर्थिक लेन-देन के साधन नहीं, बल्कि इतिहास के बहुआयामी दस्तावेज भी हैं।

लखनऊ। राज्य पुरातत्व निदेशालय की ओर से आयोजित पुरातत्व अभिरुचि पाठ्यक्रम के नौवें दिन सोमवार को छतर मंजिल में सिक्कों का ऐतिहासिक सफर पर व्याख्यान हुआ। जहां राज्य संग्रहालय के निदेशक डॉ. विनय कुमार सिंह ने विनिमय, विकास और बदलाव पर सिक्कों का ऐतिहासिक सफर विषय पर व्याख्यान दिया। डॉ. सिंह ने सिक्के केवल आर्थिक लेन-देन के साधन नहीं, बल्कि इतिहास के बहुआयामी दस्तावेज हैं। इनके अध्ययन से तत्कालीन राजनीतिक, सामाजिक, धार्मिक, सांस्कृतिक और आर्थिक जीवन के साथ-साथ धातु-विज्ञान, निर्माण तकनीक और वैज्ञानिक प्रगति की भी जानकारी मिलती है।


