बाल विवाह समाप्ति के लिए अंतरराष्ट्रीय दिवस घोषित करने पर मनाई खुशी

हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
Follow us on Google News
share

किच्छा, संवाददाता। इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल डेवलपमेंट (आईएसडी) ने संयुक्त राष्ट्र द्वारा 27 नवंबर को कम उम्र और जबरन विवाह की समाप्ति के अंतरराष्ट्रीय दिवस के रूप में घोषित करने का स्वागत किया। डॉ. अमित श्रीवास्तव ने कहा कि यह भारत का एक महत्वपूर्ण कदम है, जिसका जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन के प्रयासों से जुड़ाव है।

बाल विवाह समाप्ति के लिए अंतरराष्ट्रीय दिवस घोषित करने पर मनाई खुशी

किच्छा, संवाददाता। इंस्टीट्यूटऑफ सोशल डेवलपमेंट (आईएसडी) ने संयुक्त राष्ट्र के 27 नवंबर को कम उम्र और जबरन विवाह की समाप्ति के लिए अंतरराष्ट्रीय दिवस घोषित करने को ऐतिहासिक कदम बताते हुए स्वागत किया। आईएसडी के निदेशक डॉ. अमित श्रीवास्तव ने बताया कि उनकी संस्था जेआरसी का सहयोगी संगठन है। जेआरसी लंबे समय से इस दिवस की मांग कर रहा था। शिक्षक दिवस पर शनिवार को आईएसडी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में निदेशक डॉ. अमित श्रीवास्तव ने कहा कि वर्ष 2024 में इसी दिन भारत सरकार ने जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन जैसे नागरिक समाज संगठनों को साथ लेकर 'बाल विवाह मुक्त भारत' अभियान की शुरुआत की थी।

मार्च 2026 में जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन के संस्थापक भुवन ऋभु ने संयुक्त राष्ट्र में कई वैश्विक नेताओं की मौजूदगी में बाल विवाह के खिलाफ एक अंतरराष्ट्रीय दिवस घोषित करने के लिए प्रस्ताव लाने की बात कही थी। भारत से उठी आवाज आज पूरी दुनिया का संकल्प बन गई है। उन्हें खुशी है कि आज उनके प्रयासों को वैश्विक मान्यता मिली है। संयुक्त राष्ट्र ने बाल विवाह के खिलाफ वैश्विक दिवस के लिए 27 नवंबर की तारीख चुनी है। 4 सितंबर 2026 को संयुक्त राष्ट्र ने इस प्रस्ताव को पारित कर दिया। संयुक्त राष्ट्र के कदम का स्वागत करते हुए आईएसडी कार्यालय में खुशियां मनाई गईं।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsबाल विवाह समाप्ति के लिए अंतरराष्ट्रीय दिवस घोषित करने पर मनाई खुशी