किशनगंज : किशनगंज के मात्स्यिकी महाविद्यालय के छात्रों ने रचा इतिहास:
बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के मात्स्यिकी महाविद्यालय के छात्रों ने भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद की अखिल भारतीय संयुक्त कृषि परास्नातक प्रवेश परीक्षा -2026 में उत्कृष्टता दिखाई। 17 छात्रों में से 8 ने टॉप 50 में और 12 ने टॉप 200 में स्थान प्राप्त किया। जूही भारती ने 5वां स्थान हासिल किया। कुलपति ने छात्रों को बधाई दी।

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के प्रवेश परीक्षा में लहराया परचम, कुलपति और डीन ने दी बधाई पोठिया से गोपाल चौधरी की रिपोर्ट
पोठिया निज संवाददाता
बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय, पटना के अंतर्गत आने वाले मात्स्यिकी महाविद्यालय (कॉलेज ऑफ फिशरीज), किशनगंज के छात्रों ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के अखिल भारतीय संयुक्त कृषि परास्नातक प्रवेश परीक्षा -2026 में ऐतिहासिक और अभूतपूर्व सफलता हासिल की है। इस कठिन परीक्षा में कॉलेज के कुल 17 छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे, जिनमें से 8 छात्रों ने ऑल इंडिया रैंक के टॉप 50 में और 12 छात्रों ने टॉप 200 में जगह बनाकर संस्थान और पूरे बिहार राज्य का नाम रोशन किया है।
उत्कृष्टता की विशेषताएँ
परीक्षा परिणामों के अनुसार, कॉलेज की छात्रा जूही भारती ने ऑल इंडिया रैंक में 5वां स्थान प्राप्त कर कॉलेज में शीर्ष स्थान हासिल किया। इसके अलावा, श्वेता सुमन ने 12वां , श्वेतांक कुमार ने 20वां और आराधना कुमारी ने 21वां स्थान
अन्य सफल प्रतिभागी
लाकर कॉलेज की धाक जमाई। टॉप 50 में जगह बनाने वाले अन्य होनहारों में वाचस वादिनी मणि (30वां), शशि भूषण (38वां), शुभम कुमार (45वां)और पूजा कुमारी (47वां) शामिल हैं। इनके अलावा अलीशा राज (65वां), रौशनी कुमारी (117वां), सूरज राज (160वां) और रेशमी आनंद (188वां) ने भी शानदार स्थान हासिल कर कॉलेज का गौरव बढ़ाया है।इस शानदार सफलता पर बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय, पटना के माननीय कुलपति डॉ. इंद्रजीत सिंह ने सभी सफल विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों और कॉलेज के शिक्षकों को हार्दिक बधाई दी। छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए कुलपति ने कहा कि किशनगंज फिशरीज कॉलेज के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय पटल पर अपनी मेधा का लोहा मनवाकर यह साबित कर दिया है कि दृढ़ संकल्प और कड़ी मेहनत से किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता है। यह परिणाम न केवल इन छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की नींव है, बल्कि बिहार में मत्स्य पालन और कृषि विज्ञान के क्षेत्र में आ रहे बड़े बदलाव का सूचक है और सभी देश के भावी वैज्ञानिक और नीति निर्माता हैं जिन्हें अपनी इस ऊर्जा को देश के विकास में लगाना चाहिए।
प्रतिष्ठित डीन की प्रेरणा
कॉलेज के डीन डॉ. वेद प्रकाश सैनी के प्रेरक शब्द
मात्स्यिकी महाविद्यालय, किशनगंज के डीन डॉ. वेद प्रकाश सैनी ने प्लेसमेंट सेल और पूरे कॉलेज प्रशासन की पीठ थपथपाते हुए छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद छात्रों ने जो सफलता की नई इबारत लिखी है, उस पर पूरे कॉलेज को गर्व है। 17 में से 12 छात्रों का टॉप 200 में आना हमारी उत्कृष्ट शिक्षण प्रणाली और छात्रों के कड़े परिश्रम का परिणाम है। यह तो बस एक शुरुआत है; रुकना नहीं है, थकना नहीं है। आगे बढ़कर हमें अनुसंधान और नवाचार के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करने हैं और अभी के छात्रों की यह सफलता आने वाले बैच के छात्रों के लिए हमेशा प्रेरणा का काम करेगी।कॉलेज के प्लेसमेंट सेल ने बताया कि छात्रों का यह शानदार प्रदर्शन कॉलेज की शैक्षणिक गुणवत्ता और लगातार किए जा रहे प्रयासों का जीवंत प्रमाण है। इस सफलता से पूरे कैंपस में उत्सव का माहौल है।

