जैन आचार्य को भक्तों ने दिया आहार दान

हिन्दुस्तान, लखनऊ
Follow us on Google News
share

लखनऊ, संवाददाता। रक्षाबंधन पर इंदिरा नगर जैन मंदिर में एक अलौकिक और ऐतिहासिक दृश्य

जैन आचार्य को भक्तों ने दिया आहार दान

लखनऊ, संवाददाता। रक्षाबंधन पर इंदिरा नगर जैन मंदिर में एक अलौकिक और ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला। यहां चातुर्मास हेतु विराजमान आचार्य सुबल सागर महाराज व उनके संघ की आहार चर्या हेतु 251 सौभाग्यशाली दंपतियों ने एक साथ गुरुदेव को आहार दान दिया। ​जैन समाज के महामंत्री अभिषेक जैन ने बताया कि जैन परंपरा में रक्षाबंधन पर्व का विशेष धार्मिक एवं ऐतिहासिक महत्व है। इसी दिन महामुनि विष्णु कुमार ने उपसर्ग दूर कर आचार्य अकंपन देव सहित 700 दिगंबर मुनियों के प्राणों की रक्षा की थी। इस पवित्र स्मृति में जैन धर्मावलंबी मुनिराजों को आहार दान देकर महापुण्य का अर्जन करते हैं।

आचार्य सुबल सागर ने प्रवचन में कहा कि आहार दान देने से जीव को महापुण्य की प्राप्ति होती है और जीवन में त्याग, भक्ति तथा समर्पण का भाव जागृत होता है। आज के दिन दिया गया संयमित दान और वात्सल्य भाव ही आत्मा का सच्चा कल्याण करता है। इस मौके पर अनुरोध जैन, पीके जैन, मनीषा जैन, शिप्रा जैन, रीता जैन, सुदीप जैन, आयुष, दिव्य, पारस जैन मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsजैन आचार्य को भक्तों ने दिया आहार दान