शिक्षा ही विकसित और समृद्ध बिहार की सबसे मजबूत नींव : डिप्टी सीएम
सारण के ग्रामीण अंचलों में उच्च शिक्षा का नया अध्याय शुरू हुआ। नौ प्रखंडों में एक साथ डिग्री कॉलेजों का शुभारंभ हुआ है। उप मुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने उद्घाटन किया। इससे हजारों विद्यार्थियों, विशेषकर छात्राओं को उच्च शिक्षा का नया अवसर मिलेगा और गांव में ही स्नातक शिक्षा प्राप्त करने का मौका मिलेगा।

सारण के ग्रामीण अंचलों में उच्च शिक्षा का नया अध्याय एक साथ नौ डिग्री कॉलेजों में शुरू हुई पढ़ाई फोटो- 7- दरियापुर में बुधवार को दरिहरा डिग्री कॉलेज का फीता काट कर उदघाटन करते उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव व विधान पार्षद डॉ बीरेंद्र नारायण यादव न्यूमेरिक 09 प्रखंडों में एक साथ डिग्री महाविद्यालयों का शुभारंभ 80 छात्रों का लहलादपुर में हुआ नामांकन 56 छात्रों का तरैया डिग्री कॉलेज में नामांकन 80 छात्रों का मकेर के डिग्री कालेज में नामांकन 66 छात्रों का पानापुर के डिग्री महाविद्यालय बकवा में नामांकन छपरा, नगर प्रतिनिधि/दरियापुर एक संवाददाता। सारण के ग्रामीण इलाकों में उच्च शिक्षा का वर्षों पुराना इंतजार बुधवार को समाप्त हो गया।
डिग्री महाविद्यालयों का शुभारंभ
जिले के नौ प्रखंडों में एक साथ डिग्री महाविद्यालयों का शुभारंभ होने से हजारों विद्यार्थियों, विशेषकर छात्राओं के लिए घर के आसपास ही स्नातक शिक्षा का रास्ता खुल गया। दरियापुर के दरिहारा में आयोजित मुख्य समारोह में बिहार के उप मुख्यमंत्री सह सारण के प्रभारी मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव ने महाविद्यालय का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि शिक्षा ही विकसित और समृद्ध बिहार की सबसे मजबूत नींव है तथा सरकार का उद्देश्य गांव-गांव तक गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा की पहुंच सुनिश्चित करना है। दरिहारा डिग्री महाविद्यालय के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि ज्ञान, विज्ञान, ईमान, अरमान और सम्मान-इन पांच मूल्यों पर आधारित विकास ही समाज को नई दिशा देता है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सात निश्चय-3 योजना के चौथे निश्चय के तहत पहले प्रत्येक अनुमंडल में डिग्री कॉलेज खोलने की योजना बनी थी, लेकिन बाद में इसे प्रखंड स्तर तक विस्तारित किया गया। इसी संकल्प के तहत बुधवार को बिहार के 211 प्रखंडों में एक साथ डिग्री महाविद्यालयों का उद्घाटन किया गया।
ग्रामीण विद्यार्थियों को लाभ
उन्होंने कहा कि सारण जिले के दरियापुर के अलावा मशरक, मढ़ौरा, तरैया, लहलादपुर, पानापुर, एकमा, इसुआपुर और मकेर में भी डिग्री कॉलेज शुरू होने से ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को अब उच्च शिक्षा के लिए दूर-दराज के शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। इससे विशेष रूप से छात्राओं की पढ़ाई को नया संबल मिलेगा और जिले में शिक्षा का मजबूत आधार तैयार होगा।कार्यक्रम की शुरुआत जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव द्वारा उप मुख्यमंत्री के स्वागत से हुई। इसके बाद उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। उप मुख्यमंत्री ने फीता काटकर प्रशासनिक भवन का उद्घाटन किया तथा परिसर का निरीक्षण किया। पारंपरिक रीति-रिवाज से उनका स्वागत एवं सम्मान किया गया। वंदे मातरम् और राष्ट्रगान के उपरांत भागलपुर के गोराडीह से मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा राज्य के 211 डिग्री महाविद्यालयों के उद्घाटन कार्यक्रम का सीधा प्रसारण वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देखा गया। कार्यक्रम के अंत में बिहार गीत का सामूहिक गायन हुआ तथा महाविद्यालय परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया। जयप्रकाश विश्वविद्यालय, छपरा के कुलपति प्रो. प्रमेन्द्र कुमार बाजपेयी ने स्वागत भाषण में कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में उच्च शिक्षा के विस्तार की दिशा में यह ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने राज्य सरकार, जिला प्रशासन और विश्वविद्यालय प्रशासन के संयुक्त प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इससे उच्च शिक्षा का दायरा व्यापक होगा।
नवस्थापित कॉलेजों का उद्घाटन
स्थानीय विधायक करिश्मा राय ने शिक्षा को विकास का सबसे मजबूत माध्यम बताते हुए कहा कि नए महाविद्यालयों से ग्रामीण युवाओं को बेहतर अवसर मिलेंगे। विधान पार्षद बीरेन्द्र नारायण यादव ने कहा कि यह पहल केवल शैक्षणिक विस्तार नहीं, बल्कि सामाजिक, नैतिक और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम है। सारण जिले में एक साथ नौ डिग्री महाविद्यालयों का शुभारंभ ग्रामीण शिक्षा व्यवस्था के लिए मील का पत्थर माना जा रहा है। इससे न केवल उच्च शिक्षा की पहुंच बढ़ेगी, बल्कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के विद्यार्थियों को भी कम खर्च में गुणवत्तापूर्ण स्नातक शिक्षा उपलब्ध हो सकेगी। मढ़ौरा में राजकीय डिग्री महाविद्यालय का शुभारंभ एसडीओ ने ज्ञान का दीप जलाकर किया पठन पाठन का शुभारंभ 13 - मढ़ौरा के मुबारकपुर में राजकीय डिग्री महाविद्यालय के उद्घाटन के मौके पर दीप जलातीं एसडीओ निधि राज,कॉलेज के प्राचार्य डॉ शकील अहमद अता व अन्य मढ़ौरा, एक संवाददाता। स्थानीय मुबारकपुर उत्क्रमित उच्च विद्यालय परिसर में बुधवार को मढ़ौरा राजकीय डिग्री महाविद्यालय का विधिवत शुभारंभ हुआ। बिहार सरकार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने वर्चुअल माध्यम से महाविद्यालय का उद्घाटन किया। इसके बाद मढ़ौरा की एसडीओ निधि राज ने दीप प्रज्वलित कर महाविद्यालय में पठन-पाठन की औपचारिक शुरुआत कराई। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो डॉ शकील अहमद अता ने अतिथियों का स्वागत किया और कहा कि इस महाविद्यालय के शुरू होने से क्षेत्र के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय प्रतिनिधि उदय अरविंद, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल पदाधिकारी, शिक्षा विभाग के प्रतिनिधि अखिलेश सिंह, पूर्व प्रमुख वीरेंद्र राय, मुखिया सुनील कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने किया। वक्ताओं ने महाविद्यालय की स्थापना को मढ़ौरा एवं आसपास के विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए इसके सफल संचालन की शुभकामनाएं दीं। परसागढ़ में खुला राजकीय डिग्री महाविद्यालय, उच्च शिक्षा की नई राह हुई आसान 12 एकमा के परसागढ़ स्थित नवस्थापित राजकीय डिग्री महाविद्यालय का फीता काटकर उद्घाटन करते सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल एवं विधायक मनोरंजन सिंह उर्फ धूमल सिंह। एकमा। प्रखंड की परसा पूर्वी पंचायत के परसागढ़ स्थित आरएन उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज परिसर में बुधवार को नवस्थापित राजकीय डिग्री महाविद्यालय का विधिवत शुभारंभ हो गया। मुख्यमंत्री कार्यक्रम के तहत आयोजित समारोह में महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल एवं विधायक मनोरंजन सिंह उर्फ धूमल सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर तथा दीप प्रज्वलित कर महाविद्यालय का उद्घाटन किया। सांसद ने कहा कि महापंडित राहुल सांकृत्यायन की कर्मभूमि में राजकीय डिग्री महाविद्यालय की स्थापना क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है। इससे एकमा एवं आसपास के क्षेत्रों के विद्यार्थियों, विशेषकर छात्राओं को स्नातक की पढ़ाई के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। कार्यक्रम की प्रशासनिक तैयारियां बीडीओ डॉ. अरुण कुमार के नेतृत्व में की गई थीं। समारोह में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ. अजय कुमार, सहायक प्राचार्य डॉ. प्रियंका कुमारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जयप्रकाश विश्वविद्यालय के अधिकारी, प्रमुख प्रतिनिधि बच्चा सिंह, जिला परिषद प्रतिनिधि पंकज कुमार सिंह, मुखिया काजल तिवारी, मुखिया जयराम साह, पवन कुमार राय, श्याम किशोर तिवारी, जदयू प्रखंड अध्यक्ष राजेश्वर सिंह, आरएन विद्यालय सह इंटर कॉलेज के सचिव प्रभात कुमार उर्फ विपुल सिंह, भाजपा नेता सुदामा तिवारी, चैतेन्दर नाथ सिंह, प्रमोद सिंह, बंटी ओझा, सीओ रवि शेखर, थानाध्यक्ष रामबालक यादव सहित अनेक जनप्रतिनिधि, शिक्षक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। लहलादपुर को मिली पहली डिग्री कॉलेज की सौगात, अब घर के पास मिलेगी उच्च शिक्षा फोटो- 3 लहलादपुर में राजकीय डिग्री महाविद्यालय के उद्घाटन के मौके पर छात्रों को सम्बोधित करते सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल लहलादपुर, एक संवाददाता। वर्षों से डिग्री महाविद्यालय की मांग कर रहे लहलादपुर प्रखंड के लोगों का इंतजार बुधवार को समाप्त हो गया। प्रखंड के तेलछा गांव में क्षेत्र के पहले डिग्री महाविद्यालय का विधिवत शुभारंभ किया गया। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल एवं एकमा के विधायक मनोरंजन सिंह उर्फ धूमल सिंह ने दीप प्रज्वलित कर महाविद्यालय का उद्घाटन किया। प्राचार्य डा. रामानुज सिंह ने बताया कि वर्तमान सत्र में करीब अस्सी छात्रों का नामांकन हुआ है। पूर्व मुखिया तारकेश्वर पांडेय ने बताया की अब प्रखंड के छात्र-छात्राओं को स्नातक की पढ़ाई के लिए लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी। इससे अभिभावकों पर आर्थिक बोझ भी कम होगा और विशेष रूप से ग्रामीण एवं छात्राओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में काफी सुविधा मिलेगी। तरैया में डिग्री कॉलेज में आज से पहला सत्र की पढ़ाई शुरू , प्रोफेसर एक 4 - तरैया के परौना उत्क्रमित हाई स्कूल में बुधवार को संचालित डिग्री कॉलेज का उदघाटन करते विधायक जनक सिंह व अन्य नेता गण तरैया, एक संवाददाता। प्रखंड के उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय, परौना परिसर में संचालित राजकीय डिग्री महाविद्यालय का बुधवार को शुभारंभ किया गया। मुख्यमंत्री के ऑनलाइन उद्घाटन कार्यक्रम के बाद स्थानीय विधायक जनक सिंह समेत अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कॉलेज का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि डिग्री कॉलेज खुलने से ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। इससे क्षेत्र में शिक्षा का स्तर बेहतर होगा। कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य हरिशंकर सिंह, डीसीएलआर धनंजय त्रिपाठी, बीडीओ विभु विवेक, जेपी विश्वविद्यालय के प्रतिनिधि राणा विक्रम सिंह, प्रभारी प्राचार्य राकेश कुमार यादव, प्रभारी बीईओ ओमप्रकाश झा, मनोज कुमार सिंह एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। मंच संचालन शिक्षक मनोज सिंह ने किया। इस डिग्री कॉलेज में कुल 56 छात्रों के नामांकन हुआ है । पहले दिन कक्ष में कुल 40 छात्रगण उपस्थित थे। पहले दिन वर्ग का संचालन हुआ। इस कॉलेज में मात्र एक प्रभारी प्राचार्य राकेश कुमार यादव ही की नियुक्ति हुई है। मकेर के डिग्री कालेज में 80 नामांकन फोटो- 9 - मकेर के हसनपुरा में वुधवार को डिग्री महाविद्यालय के उद्घाटन के उपरांत सभा को संबोधित करते स्थानीय विधायक कृष्ण कुमार उर्फ मंटू सिंह। मकेर। प्रखंड के राजकीय डिग्री महाविद्यालय का उद्घाटन वुधवार को स्थानीय विधायक कृष्ण कुमार उर्फ मंटू सिंह ने किया। उक्त डिग्री कालेज में वर्तमान में 80 छात्र छात्राओं ने नामांकन कराया है। नामांकन के लिए सेकेण्ड लिस्ट निकाली गई है। वर्तमान में उक्त महाविद्यालय हसनपुरा गांव के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के कैम्पस में पांच कमरों में संचालित हो रहा है। महाविद्यालय स्थायी रूपसे तारा अमनौर पंचायत में बननी हैं। वर्तमान में उक्त डिग्री कालेज में एक प्राचार्य और एक प्रोफेसर अंग्रेजी के बताये जाते हैं। महाविद्यालय में पठन पाठन प्रारंभ हो गया है। डिग्री कालेज का शुभारंभ होते ही छात्रों के खिले चेहरे पानापुर । डिग्री महाविद्यालय बकवा में नामांकित छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल उठे। इस मौके पर उपस्थित तरैया विधायक सह बिहार विधानसभा में याचिका समिति के सभापति जनक सिंह ने कहा कि शैक्षणिक दृष्टिकोण से आज का दिन पानापुर के लिए ऐतिहासिक है। उन्होंने कहा कि अब पानापुर के छात्र छात्राओं को स्नातक के लिए दूर नहीं जाना पडे़गा। छात्र छात्राओं को कालेज परिवार की तरफ से कलम एवं गुलाब का फूल भेंट कर स्वागत किया गया। प्राचार्य डा. दिनेश पाल ने बताया कि कालेज में 66 छात्र छात्राओं का नामांकन हुआ है । फिलहाल हिंदी, इतिहास, समाजशास्त्र, राजनीतिक विज्ञान, अर्थशास्त्र की पढ़ाई होगी ।इस मौके पर पूर्व प्राचार्य लालबाबू यादव, बीडीओ आनंद पांडेय, सीओ अजय कुमार,विशेष कार्य पदाधिकारी पिंटू चौधरी, पंचायत के मुखिया सत्येंद्र तिवारी, बीडीसी शत्रुघ्न प्रसाद, परिवर्तनकारी प्रारम्भिक शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष जीतेंद्र कुमार सिंह,जदयू के प्रखंड अध्यक्ष अशोक कुमार कुशवाहा, कांता राम, रमेश कुमार सिंह, प्रदीप कुमार सहित अन्य शिक्षक एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे। गण्डामन में भूमि मिली तो डिग्री कॉलेज का भवन यहीं बनेगा : सांसद मशरक। एक संवाददाता मशरक प्रखंड में राजकीय डिग्री महाविद्यालय का उद्घाटन धर्मासती गंडामन के अपग्रेड प्लस टू स्कूल गण्डामन के भवन में हुआ। उद्घाटन समारोह कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने दीप प्रज्वलित कर किया। मौके पर डीआरडीए सारण सुनीता कुमारी, बीडीओ पंकज कुमार, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अफताब आलम, डिग्री महाविद्यालय मशरक के प्राचार्य मो अब्दुल्लाह,भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह, मुखिया बच्चालाल साह, मुखिया प्रतिनिधि सतेन्द्र सिंह, सरपंच संघ के प्रखंड अध्यक्ष अजय सिंह , शिक्षक नेता संतोष सिंह , संजय कुमार सिंह , राजकिशोर साह , प्रदीप कुमार , समाजसेवी शत्रुघ्न सिंह , बीरबल प्रसाद , रहमत अली मंसूरी, क्षितिज कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन चंदन सिंह ने किया। अपने संबोधन मे सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने कहा कि जमीन की उपलब्धता होने पर अस्थायी रूप से संचालित डिग्री महाविद्यालय को गंडामन से अलग नही जाने देंगे। डिग्री महाविद्यालय मे नामांकित बच्चो की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए पठन पाठन पर विशेष ध्यान देने को कहा। डीआरडीए सारण सुनीता कुमारी ने कहा कि गंडामन मे डिग्री महाविद्यालय के खुलने से ग्रामीण बच्चो को उच्च शिक्षा के लिए अब दूर नही जाना पड़ेगा। इसके लिए बच्चे नियमित क्लास करें और शिक्षक पठन-पाठन का बेहतर माहौल बनाएं।


