पहली बार होगा इन्द्रध्वज महामंडल विधान एवं विश्वशांति महायज्ञ

हिन्दुस्तान, इटावा औरैया
Follow us on Google News
share

इटावा के इष्टिकापुरी में पहली बार इन्द्रध्वज महामंडल विधान एवं विश्वशांति महायज्ञ का आयोजन 1 से 9 अक्टूबर तक पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर, लालपुरा में होगा। यह आयोजन आचार्य विशुद्ध सागर महाराज द्वारा निर्देशित मुनि विशल्य सागर महाराज के सान्निध्य में होगा, जिसमें जैन समाज का उत्साह साफ दिखाई दे रहा है।

पहली बार होगा इन्द्रध्वज महामंडल विधान एवं विश्वशांति महायज्ञ

इटावा। इष्टिकापुरी के धार्मिक इतिहास में पहली बार इन्द्रध्वज महामंडल विधान एवं विश्वशांति महायज्ञ का आयोजन होने जा रहा है। नौ दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान 1 से 9 अक्टूबर तक पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर, लालपुरा में आयोजित होगा। यह आयोजन आचार्य विराग सागर महाराज के शिष्य पट्टाचार्य आचार्य विशुद्ध सागर महाराज के आज्ञानुवृति शिष्य मुनि विशल्य सागर महाराज ससंघ के सान्निध्य में होगा। इन्द्रध्वज महामंडल विधान सर्व मनोकामनापूर्ण रिद्धि-सिद्धि दायक धार्मिक अनुष्ठान के रूप में आयोजित होगा। इसके साथ ही विश्व में शांति, सुख-समृद्धि मंगल की कामना को लेकर विश्वशांति महायज्ञ भी होगा। आयोजन को लेकर जैन समाज में उत्साह का माहौल है।मुनि

विशल्य सागर महाराज ससंघ के सान्निध्य में आयोजन समिति के अध्यक्ष संजू जैन अभय जैन मोहित अग्रवाल की मौजूदगी में कार्यक्रम की पत्रिका का विमोचन किया गया। इस दौरान विवेक जैन पूरन जैन दिलीप जैन रीतेश जैन बंटी बनारस , पारस जैन सहित समाज के लोग मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsपहली बार होगा इन्द्रध्वज महामंडल विधान एवं विश्वशांति महायज्ञ