20 शिक्षकों के साथ जिले में कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ

हिन्दुस्तान, मुजफ्फर नगर
Follow us on Google News
share

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुजफ्फरनगर में शिक्षा क्षेत्र के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाओं की शुरुआत की। कैशलेस चिकित्सा योजना का लाइव प्रसारण हुआ, जिसमें 10 लाख शिक्षकों को सामाजिक सुरक्षा मिलेगी। 1.10 करोड़ विद्यार्थियों के अभिभावकों को प्रति छात्र 1200 रुपये का लाभ भी दिया जाएगा।

20 शिक्षकों के साथ जिले में कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ

मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा वाराणसी के व्यापार केंद्र सभागार से प्रदेश के शिक्षा जगत और विद्यार्थियों के लिए कई ऐतिहासिक सौगातों की शुरुआत जिले में लाइव देखी गई। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण के लिए लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के प्रांगण में कार्यक्रम हुआ। मुख्यमंत्री को सुनने के बाद कार्यक्रम में जिले के 20 शिक्षकों व शिक्षामित्रों सहित अन्य को मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना से जोड़ने की शुरूआत हुई।लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज हुए कार्यक्रम का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश के शिक्षकों और संविदा कर्मियों को बड़ी राहत देते हुए मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के शुभारंभ का लाइव प्रसारण सामूहिक देखा। इसमें बताया कि 10 लाख शिक्षकों एवं संविदा कर्मियों को सामाजिक सुरक्षा कवच प्रदान किया। शिक्षा की बुनियादी जरूरतों को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री ने प्रदेश के 1.10 करोड़ विद्यार्थियों के अभिभावकों के खातों में यूनिफॉर्म, जूता, मोजा, स्वेटर और स्टेशनरी के लिए डीबीटी के माध्यम से प्रति छात्र 1200 की धनराशि का सीधा अंतरण किया। इसके बाद जनपद में जनप्रतिनिधियों द्वारा बेसिक व माध्यमिक शिक्षा विभाग के 20 शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों व भोजन माताओं को प्रतीकात्मक कैशलेस चिकित्सा कार्ड, 10 बच्चों को डीबीटी किट तथा स्वच्छ व हरित विद्यालय के 08 प्रधानाचार्यों को सम्मानित किया गया। कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने इस कैशलेस चिकित्सा योजना को एक ऐतिहासिक कदम और मील का पत्थर बताते हुए कहा कि इसका सीधा लाभ शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों व भोजन माताओं को प्रतिवर्ष मिलेगा। कार्यक्रम में डीएम उमेश मिश्रा, सीडीओ कलम किशोर देशभूषण कंडारकर, बीएसए संदीप कुमार आदि मौजूद रहे।

Diwakar Jha

लेखक के बारे में

Diwakar Jha

दिवाकर झा पिछले 25 वर्षों से पश्चिमी उप्र के विभिन्न जिलों में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहे हैं और वर्तमान में हिन्दुस्तान मेरठ यूनिट से सम्बद्ध जनपद मुजफ्फरनगर में बतौर ब्यूरो चीफ के पद पर काम कर रहे हैं। जनपद से जुड़े सामाजिक, राजनीतिक और प्रशासनिक मुद्दों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग कर रहे हैं। जनसमस्याओं, स्थानीय राजनीति और विकास से जुड़े विषयों पर उनकी खबरें पाठकों के बीच विशेष पहचान रखती है।

परिचय एवं अनुभव
दिवाकर झा प्रिंट मीडिया में एक सक्रिय एवं अनुभवी पत्रकार के रूप में जाने जाते हैं। दिवाकर झा ने अपने पत्रकारिता जीवन में जनपद स्तर की खबरों को प्रमुखता से उठाया है। प्रशासनिक गतिविधियों, स्थानीय राजनीति, सामाजिक सरोकारों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है। मुजफ्फरनगर और आसपास के क्षेत्रों में होने वाली महत्वपूर्ण घटनाओं, जन समस्याओं, विकास कार्यों एवं राजनीतिक गतिविधियों को दिवाकर झा ने अपनी खबरों के माध्यम से सामने रखा है।

करियर का सफर
दिवाकर झा ने अपने कॅरियर की शुरुआत मेरठ में वर्ष 2000 में कुबेर टाइम्स से की। यहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। बाद में 2000 के अंत में दैनिक जागरण के साथ जुड़े। वर्ष 2011 में बिजनौर जनपद में दैनिक जनवाणी समाचार पत्र से जुड़े। वर्ष 2016 में मेरठ में दैनिक जनवाणी में बतौर सिटी चीफ काम करने का मौका मिला। वर्ष 2018 अगस्त में हिन्दुस्तान से जुड़े और बागपत, शामली में ब्यूरो प्रभारी के रूप में काम किया। वर्तमान में दिवाकर झा मुजफ्फरनगर में बतौर ब्यूरो चीफ काम कर रहे हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
एमए (मध्यकालीन भारतीय इतिहास), बीएड (शिक्षा शास्त्र) और हिंदी पत्रकारिता में पत्रकारिता में डिप्लोमा।

कॅरियर लक्ष्य
स्थानीय राजनीति और प्रशासनिक गतिविधियों की रिपोर्टिंग, जनसमस्याओं और विकास कार्यों पर आधारित खबरें, सामाजिक मुद्दों और जनआंदोलनों की कवरेज और आम नागरिकों की आवाज को प्रभावी मंच प्रदान करना है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational News20 शिक्षकों के साथ जिले में कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ