झंझारपुर कोर्ट के 46 वर्षों के इतिहास में पहली बार सुनाई गई फांसी

हिन्दुस्तान, मधुबनी
Follow us on Google News
share

झंझारपुर व्यवहार न्यायालय द्वारा दो बच्चों की हत्या के मामले में फांसी की सजा दी गई है। यह 1981 में न्यायालय की स्थापना के बाद पहला मामला है जिसमें मृत्युदंड की सजा सुनाई गई है। अधिवक्ता ने इसे समाज का जघन्य अपराध बताया है। दोनों दोषियों को केंद्रीय कारागार में भेजा जाएगा।

झंझारपुर कोर्ट के 46 वर्षों के इतिहास में पहली बार सुनाई गई फांसी

झंझारपुर। दो मासूम बच्चों की हत्या के मामले में झंझारपुर व्यवहार न्यायालय द्वारा सुनाई गई फांसी की सजा को अभियोजन पक्ष ने ऐतिहासिक बताया है। विशेष लोक अभियोक्ता के सहयोगी अधिवक्ता जगदीश प्रसाद यादव ने कहा कि वर्ष 1981 में झंझारपुर व्यवहार न्यायालय की स्थापना के बाद, पिछले 46 वर्षों में यह पहला अवसर है जब किसी मामले में मृत्युदंड की सजा सुनाई गई है। अधिवक्ता ने कहा कि जिस मां पर बच्चों के पालन-पोषण की जिम्मेदारी थी, उसी के द्वारा प्रेमी के साथ मिलकर मासूमों की हत्या करना समाज के सबसे जघन्य अपराधों में से एक है। जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश (द्वितीय) अभिषेक रंजन ने इसे 'रेयर ऑफ रेयरेस्ट' की श्रेणी में रखते हुए बिल्कुल सही व कठोरतम फैसला दिया है。

दोषियों का स्थानांतरण

न्यायालय के आदेश के बाद दोनों दोषियों (अनीता देवी और जयप्रकाश मंडल) को झंझारपुर उपकारा से किसी केंद्रीय कारागार (सेंट्रल जेल) में स्थानांतरित किया जाएगा। नियमों के अनुसार उपकारा में पांच वर्ष से अधिक सजा पाने वाले बंदियों को रखने का प्रावधान नहीं है।

पटना हाईकोर्ट से होगी फैसले की पुष्टि

कानूनी प्रक्रिया के अनुसार, फांसी की सजा सुनाए जाने के बाद संबंधित आदेश, निर्णय और केस से जुड़े सभी दस्तावेज पुष्टि के लिए पटना हाईकोर्ट भेजे जाते हैं। न्यायालय की ओर से सभी आवश्यक दस्तावेज विशेष दूत के माध्यम से हाईकोर्ट भेजे जा रहे हैं। हाईकोर्ट की मुहर लगने के बाद ही मृत्युदंड के आदेश पर आगे की अंतिम कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

प्रश्न और उत्तर

इस मामले में फांसी की सजा कब सुनाई गई?
झंझारपुर व्यवहार न्यायालय द्वारा बच्चों की हत्या के मामले में फांसी की सजा सुनाई गई है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।