सम्मेलन में जुटे बावर्ची समाज के लोग, कई मुद्दों पर की चर्चा

हिन्दुस्तान, मेरठ
Follow us on Google News
share

शाही ईदगाह में बावर्ची समाज का ऐतिहासिक सम्मेलन आयोजित हुआ। इसमें उत्तर प्रदेश और दिल्ली सहित कई क्षेत्रों से ताल्लुक रखने वाले बावर्ची और खानसामे शामिल हुए। सम्मेलन में खानसामा खलीफा की पगड़ी रस्म का आयोजन किया गया, जो 1914 से चलती आ रही परंपरा है।

सम्मेलन में जुटे बावर्ची समाज के लोग, कई मुद्दों पर की चर्चा

शाही ईदगाह में बावर्ची समाज का ऐतिहासिक सम्मेलन आयोजित हुआ। जिसमें उत्तर प्रदेश और दिल्ली समेत कई क्षेत्रों से बड़ी संख्या में बावर्ची, खानसामा और समाज के लोग शामिल हुए। ऑल इंडिया कुक एसोसिएशन रजिस्टर्ड मेरठ की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में उस्ताद-शागिर्द खानसामा खलीफा पगड़ी रस्म का आयोजन किया गया। आयोजकों के अनुसार, वर्ष 1914 से सम्मेलन और नियाज की यह परंपरा चली आ रही है।कार्यक्रम में मेरठ के खलीफा हाजी रईसु रोटी वाले, खलीफा हाजी कलवा हांडी वाले और अन्य उस्तादों ने बाहर से पहुंचे मेहमानों का स्वागत किया। सम्मेलन में बावर्ची, हांडी और रोटी बनाने वाले, हिंदुवानी तंदूर वाले, हलीम-बिरयानी से जुड़े लोग और होटल व्यवसाय से जुड़े लोग शामिल हुए।

मेरठ के अलावा मुरादाबाद, बिजनौर, गाजियाबाद, मुरादनगर, हापुड़, बागपत, मवाना, सरधना, सिंघावली और दिल्ली समेत अन्य क्षेत्रों से लोग शामिल हुए।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsसम्मेलन में जुटे बावर्ची समाज के लोग, कई मुद्दों पर की चर्चा