इंदिरा नगर जैन मंदिर में पहली बार आठ दिगंबर मुनि एक साथ करेंगे चातुर्मास

हिन्दुस्तान, लखनऊ
Follow us on Google News
share

​लखनऊ, संवाददाता। शहर के जैन धर्म अनुयायियों के लिए इस बार का चातुर्मास एतिहासिक

इंदिरा नगर जैन मंदिर में पहली बार आठ दिगंबर मुनि एक साथ करेंगे चातुर्मास

​लखनऊ, संवाददाता। शहर के जैन धर्म अनुयायियों के लिए इस बार का चातुर्मास एतिहासिक होगा। लखनऊ की धरती पर पहली बार आठ दिगंबर साधु एक साथ एक ही स्थान पर चातुर्मास (वर्षाकाल साधना) करेंगे। दिगम्बर जैन परंपरा के आचार्य सुबल सागर जी महाराज अपने सात जैन मुनियों के साथ 19 जुलाई को मंगल चातुर्मास के लिए इंदिरा नगर, जैन मंदिर में मंगल प्रवेश करेंगे। जैन समाज के महामंत्री अभिषेक जैन ने बताया कि आचार्य सुबल सागर के सानिध्य में 21 से 28 जुलाई तक अष्टानिका महापर्व इंदिरा नगर जैन मंदिर में भक्तिभाव से मनाया जाएगा। समाज के अध्यक्ष पीके जैन ने बताया कि इस वर्ष चातुर्मास में नई युवा पीढ़ी को संस्कारित करने के लिए कई आयोजन किए जाएंगे।

इस अवसर पर ऋषभ जैन व संजीव जैन भी मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsइंदिरा नगर जैन मंदिर में पहली बार आठ दिगंबर मुनि एक साथ करेंगे चातुर्मास