ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशहिन्दुस्तान विशेष : सस्ती इलेक्ट्रिक कारें जल्द होंगी हकीकत

हिन्दुस्तान विशेष : सस्ती इलेक्ट्रिक कारें जल्द होंगी हकीकत

पेट्रोल-डीजल के आसमान छूते दामों के बीच भारत में इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड कारों को लेकर सरकार और कंपनियों की तैयारियां तेज हो गई हैं। कई बड़ी कंपनियां 2020 तक इलेक्ट्रिक कारें लांच करने वाली हैं,...

हिन्दुस्तान विशेष : सस्ती इलेक्ट्रिक कारें जल्द होंगी हकीकत
नई दिल्ली। मदन जैड़ाMon, 10 Sep 2018 04:59 AM
ऐप पर पढ़ें

पेट्रोल-डीजल के आसमान छूते दामों के बीच भारत में इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड कारों को लेकर सरकार और कंपनियों की तैयारियां तेज हो गई हैं। कई बड़ी कंपनियां 2020 तक इलेक्ट्रिक कारें लांच करने वाली हैं, जबकि सात साल के भीतर 349 मॉडल बाजार में दस्तक देंगे।

ऐसे में जो लोग निकट भविष्य में कार खरीदने के इच्छुक हैं, उनके लिए अच्छी खबर है। ग्लोबल मोबिलिटी सम्मेलन के बीच आई अंतरराष्ट्रीय शोध संगठन आईसीसीटी की रिपोर्ट से ये तथ्य सामने आए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया की तमाम कार कंपनियां इलेक्ट्रिक कारों के नए-नए मॉडलों का डिजाइन तैयार कर रही हैं। उम्मीद है कि 2025 तक इनकी कीमतें पेट्रोल कारों से भी कम हो जाएंगी।

ई-कार की मांग बढ़ी 

रिपोर्ट के अनुसार, बड़े शहरों में इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री बढ़ रही है। लॉस एंजिलिस में सबसे ज्यादा एक लाख इलेक्ट्रिक कारें हैं। जबकि शंघाई, बीजिंग, ओस्लो और सैन फ्रांसिस्को में यह संख्या 50-50 हजार से अधिक हो चुकी है।

2019 में ये नई इलेक्ट्रिक कारें 

- ऑडी ई-ट्रॉन स्पोर्ट्सबैक

- जगुआर एक्सजे

- मिनी ई

- टेस्ला मॉडल 3

- वोल्वो एक्ससी40

- निसान आईडीएस

- ऑडीक्यू6 ई-ट्रान

- पोर्स मिशन ई

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें