हिन्दुस्तान ओलंपियाड क्षमता आंकने का बेहतर प्लेटफार्म : अनुज
हिन्दुस्तान ओलंपियाड बच्चों के लिए अपनी क्षमता आंकने का एक बेहतर प्लेटफार्म बन गया है। नालंदा कॉन्वेंट स्कूल के डायरेक्टर अनुज कुमार ने बच्चों से ज्यादा से ज्यादा भागीदारी की अपील की। इस प्रतियोगिता में कई सरकारी और निजी स्कूलों के बच्चे भाग ले रहे हैं, जिससे उनका आत्मविश्वास बढ़ता है।

हिन्दुस्तान ओलंपियाड क्षमता आंकने का बेहतर प्लेटफार्म : अनुज फोटो : नालंदा कॉन्वेंट : बिहारशरीफ नालंदा कॉन्वेंट में हिन्दुस्तान ओलंपियाड का फार्म दिखाते नौनिहाल व अन्य। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान संवाददाता। हिन्दुस्तान ओलंपियाड बच्चों की अपनी क्षमता आंकने का बेहतर प्लेटफार्म है। ये बातें शहर के पहड़पुरा मोहल्ला स्थित आवासीय नालंदा कान्वेंट स्कूल के डायरेक्टर अनुज कुमार व प्राचार्य अंजील कुमार ने कहीं। डायरेक्टर ने कहा कि जहां फाउंडेशन बनता है, वहां कॉन्फिडेंस बढ़ता है। बच्चों को हिन्दुस्तान ओलंपियाड में बढ़-चढ़कर शामिल होने की अपील की। बच्चों ने भी खुद ओलंपियाड का फार्म भरा अन्य को भी फार्म भरने के लिए प्रेरित किया।
छबिलापुर हाईस्कूल के शिक्षक अजय कुमार ने भी हिन्दुस्तान ओलंपियाड का फार्म भरने के लिए बच्चों को प्रेरित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता परीक्षा में निजी के साथ बड़ी संख्या में सरकारी विद्यालयों के बच्चे भी भाग ले रहे हैं।


