ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशपंचकूला हिंसा: राम रहीम की सुरक्षा में तैनात 6 पुलिसकर्मी पर देशद्रोह का केस दर्ज

पंचकूला हिंसा: राम रहीम की सुरक्षा में तैनात 6 पुलिसकर्मी पर देशद्रोह का केस दर्ज

हरियाणा में हुई भारी हिंसा की शुरुआत राम रहीम की सुरक्षा में तैनात सरकारी कमांडो ने की थी। इस मामले 6 पुलिसकर्मियों सहित राम रहीम के 2 प्राइवेट गार्ड के खिलाफ देशद्रोह का केस दर्ज किया गया है। इसकी...

पंचकूला हिंसा: राम रहीम की सुरक्षा में तैनात 6 पुलिसकर्मी पर देशद्रोह का केस दर्ज
अजय शुक्ल चंडीगढ़Sun, 27 Aug 2017 12:55 AM
ऐप पर पढ़ें

हरियाणा में हुई भारी हिंसा की शुरुआत राम रहीम की सुरक्षा में तैनात सरकारी कमांडो ने की थी। इस मामले 6 पुलिसकर्मियों सहित राम रहीम के 2 प्राइवेट गार्ड के खिलाफ देशद्रोह का केस दर्ज किया गया है। इसकी जानकारी पंचकूला के पुलिस कमिश्नर एएस चावला ने दी है। इन लोगों पर पंचकूला के सेक्टर-8 थाने में केस दर्ज किया गया है। आपको बता दें कि इन्हीं 8 लोगों ने सबसे पहले हिंसा की शुरुआत की थी। इन लोगों ने सीबीआई कोर्ट द्वारा रेप के आरोप में दोषी ठहराए जाने के बाद राम रहीम को जेल ले जाने से मना कर दिया था। 

राम रहीम हिंसा live: पंचकूला में हालात सामान्य, कानून-व्यवस्था की समीक्षा के लिए पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट करेगा बैठक

वहीं पंचकूला के हटाए गए डीसीपी अशोक कुमार ने भारी हिंसा के बावजूद धारा-144 नहीं लगाई थी। उन्होंने पंजाब और हरियाणा में धारा-144 लगाने को लेकर झूठ बोला था। हरियाणा  के अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह राम निवास ने भी माना है कि पंचकूला में धारा-144 नहीं लगी थी। अब अंबाला के कमिश्नर विवेक जोशी को पंचकूला का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। दूसरी ओर हरियाणा की कानून-व्यवस्था की स्थिति पर आज पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट की संपूर्ण बेंच की सुनवाई होने जा रही है।

पंचकूला हिंसा: कभी बाबा तो कभी जाट आंदोलन से सुलगा हरियाणा 

 

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें