रुपये के लेनदेन को लेकर हिन्दू युवक से मारपीट, पांच पर मुकदमा

हिन्दुस्तान, संभल
Follow us on Google News
share

मंसूरपुर माफी गांव में रुपये के लेनदेन को लेकर एक हिन्दू युवक के साथ मुस्लिम पक्ष द्वारा मारपीट और रस्सी से बांधकर बंधक बनाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी।

रुपये के लेनदेन को लेकर हिन्दू युवक से मारपीट, पांच पर मुकदमा

असमोली थाना क्षेत्र के गांव मंसूरपुर माफ़ी में रुपये के लेनदेन को लेकर एक हिन्दू युवक के साथ मुस्लिम पक्ष तुर्क एवं कुरैशी द्वारा मारपीट और रस्सी से बांधकर बंधक बनाने तथापीड़ित हिंदू युवक होने के पर मुंह से अपने पर छुवाने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जनपद बिजनौर थाना चांदपुर क्षेत्र के गांव मलकपुर निवासी अमित कुमार मुनेश कुमार ने असमोली पुलिस को तहरीर में बताया कि उसने दिसंबर 25 में असमोली थाना क्षेत्र के गांव मंसूरपुर माफी निवासी रिहान कुरैशी से दो भैंसें 75 हजार और 65 हजार रुपये में खरीदी थीं।जिन दोनों भैंसों की कुल कीमत 1,40,000 रुपए थी। इनमें से एक भैंस बीमार होने पर मर गई। दूसरी भैंस को रिहान ने 7 माह की गर्भवती बताया था।जो 3 माह की गर्भवती निकली । उसे भैंस को रिहान ने वापस ले लिया था। पीड़ित के अनुसार भैंसों के लेनदेन में उसके करीब 34 हजार रुपये रिहान पर बकाया रह गये थे।

घटना का विवरण

पीड़ित अमित कुमार ने बताया कि 5 अगस्त 26 को अपने ताऊ होशियार सिंह पुत्र मुन्नू, के साथ बकाया रकम मांगने मंसूरपुर माफी रिहान कुरैशी के घर पहुंचा। ताऊ मोटरसाइकिल लेकर बाहर खड़े हुए थे।वहां रिहान के साथ उसके पिता जद्दन, भाई फरीद ,व जीशान ,तथा गांव प्रधान जावेद तुर्क मौजूद थे। तहरीर में बताया गया कि रुपये मांगने पर आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और मारपीट की। और आरोप है कि रिहान तथा भाई फरीद व जीशान व पिता जद्दन तथा प्रधान जावेद तुर्क कहां की इस साले को रस्सी निकालकर बांधकर कमरे में बंद कर कर पीटो। बताया गया की पांचो लोगों ने रस्सी निकालकर अमित कुमार को कमरे में बांध दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी उसे प्रधान जावेद तुर्क के घर के कमरे में ले गए।

मारपीट की घटना

पीड़ित में आरोप लगाया गया है कि वहां भी पांचों आरोपियों ने अमित कुमार के साथ मारपीट की और कहा कि तू साले हिंदू है और हम तुर्क और कुरैशी हैं तथा रस्सी द्वारा बंधे हुए पीड़ित से मुंह से अपने-अपने पर छुबाए तथा चुंबाए और जान से मारने की धमकी दी। बाद में पीड़ित किसी तरह अपने ताऊ के साथ वह वहां से निकलकर अपने घर पहुंचा। और घटना के संबंध में अमित कुमार ने 17 अगस्त को असमोली थाने में तहरीर दी।

पुलिस की कार्रवाई

असमोली पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर रिहान कुरैशी, फरीद, जीशान, जद्दन , तथा जावेद तुर्क पांचो लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है

अधिकतर पूछे जाने वाले प्रश्न

इस घटना में पीड़ित का नाम क्या है?
पीड़ित का नाम अमित कुमार है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsरुपये के लेनदेन को लेकर हिन्दू युवक से मारपीट, पांच पर मुकदमा