शिवभक्तों के स्वागत में बरसे फूल, वर्षों से कायम भाईचारे की परंपरा

हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
Follow us on Google News
share

गाजियाबाद के मेरठ रोड पर कांवड़ यात्रा के दौरान हिंदू-मुस्लिम भाईचारे की एक अनोखी मिसाल देखने को मिली। पिछले 16 वर्षों से दोनों समुदाय के लोग मिलकर शिवभक्तों का स्वागत करते हैं। इस साल भी कांवड़ सेवा शिविर में लोग एक साथ मिलकर शिवभक्तों को खाने, पानी और अन्य सुविधाएं प्रदान कर रहे हैं।

शिवभक्तों के स्वागत में बरसे फूल, वर्षों से कायम भाईचारे की परंपरा

गाजियाबाद, मोहित शर्मा। कांवड़ यात्रा के दौरान जहां मेरठ रोड पर बोल बम के जयकारे गूंज रहे हैं, वहीं हिंदू-मुस्लिम भाईचारे की मिसाल भी देखने को मिल रही है। मेरठ रोड पर पिछले 16 वर्षों से हिंदू और मुस्लिम समाज के लोग मिलकर कांवड़ लेकर गुजरने वाले शिवभक्तों पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत कर रहे हैं। इस बार भी भाईचारे की यह परंपरा देखने को मिल रही है। कांवड़ सेवा शिविर में दोनों समुदायों के लोग मिलकर शिवभक्तों की सेवा में जुटे हैं। सावन के पवित्र महीने में चारों और गूंजते बम - बम भोले के जयकारों के साथ शिवभक्त अपनी मंजिल की ओर आगे बढ़ रहे हैं।

शहर में विभिन्न स्थानों पर लोग शिविर लगाकर शिवभक्तों का अलग-अलग तरीके से स्वागत कर रहें हैं। इसी बीच मेरठ रोड़ पर लगे एक शिविर में शिवभक्तों का स्वागत फूलों से किया जा रहा हैं। इसके साथ उन्हें खाने से लेकर अन्य प्रकार की सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं। मेरठ रोड पर हिंदू-मुस्लिम भाईचारा कांवड़ सेवा शिविर से जुड़े लोगों का कहना है कि शिवभक्तों की सेवा और स्वागत की यह परंपरा करीब 16 वर्षों से चली आ रही है। हर साल कांवड़ यात्रा के दौरान दोनों समुदायों के लोग एक साथ शिविर में पहुंचते हैं और कांवड़ियों की सेवा करते हैं। कांवड़ शिविर में हिंदू और मुस्लिम समाज के लोग मिलकर व्यवस्थाएं संभाल रहे हैं। कोई शिवभक्तों के लिए भोजन तैयार कराने में सहयोग कर रहा है तो कोई पानी और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में जुटा है। कांवड़ियों के विश्राम के लिए भी व्यवस्था की गई है। शिविर से गुजरने वाले शिवभक्तों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए स्वयंसेवक लगातार कार्य कर रहे हैं। शिविर संचालक राजा सैफी ने बताया कि शिविर लगाकर शिव भक्तों की सेवा की जा रही है। वह यह शिविर लगातार 16 वर्षों से लगा रहे है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsशिवभक्तों के स्वागत में बरसे फूल, वर्षों से कायम भाईचारे की परंपरा