हिंदू जागरण मंच ने मनाया अखंड भारत संकल्प दिवस
स्वतंत्रता दिवस पर हिंदू जागरण मंच ने अखंड भारत संकल्प दिवस मनाया। इस अवसर पर भारत माता का रेखांकन कर दीप जलाए गए। कार्यक्रम में विभिन्न नेताओं ने देश के विभाजन के इतिहास और संस्कृति की रक्षा पर चर्चा की। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संतोष मिश्रा ने पुराने भारत के विस्तार और आक्रमणों के बारे में जानकारी दी।

सितारगंज। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हिंदू जागरण मंच ने सनातन धर्म मंदिर में अखंड भारत संकल्प दिवस के अवसर पर अखंड भारत माता का चित्र का रेखांकन कर और उसमें दीप जलाये। यहां भारत माता की आरती के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत
कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विभाग सामाजिक समरसता प्रमुख संतोष मिश्रा ने कहा की प्राचीन काल के भारत में संपूर्ण में जम्मू दीप में वेदों को मानने वाले एवं हिंदू संस्कृति के उपासक रहते थे, जिसमें आज के लगभग 24 देश शामिल हैं , 2500 वर्षों में भारत में अनेकों आक्रमण हुए जिनके परिणाम स्वरुप विखंडन हुआ 1857 से 1947 के बीच में साथ नए देश बने, 1857 से पहले 83 लाख वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल भारत का था। 1947 के बाद 50 लाख वर्ग किलोमीटर क्षेत्र इन विखंडित देशों में चला गया और 33 लाख वर्ग किलोमीटर क्षेत्र ही अपने पास रहा। इतने लंबे समय तक हुए संघर्षो में हमारी संस्कृति , हमारे समाज और राष्ट्र को अत्यधिक नुकसान हुआ है, आज की वर्तमान पीढ़ी को देश विभाजन की त्रासदी को कभी भूलना नहीं चाहिए और उसे सबक लेना चाहिए।
कार्यक्रम में उपस्थित लोग
यहां अमित, वंदना, दिनेश, मयंक, मनोरमा, प्रिया, योगेश, संदीप, अंकित, ऋषभ, चंपा, उमेश, चंद्रभान, अनिल मौजूद रहे।


