आरएसएस ने भाऊवाला में हिंदू साम्राज्य दिवस मनाया
रविवार को हिंदू साम्राज्य दिवस पर सहसपुर खंड में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान वीर योद्धाओं की गाथाओं पर चर्चा हुई। वक्ताओं ने शिवाजी महाराज और अन्य योद्धाओं के साहस और बलिदान को याद किया। उन्होंने उपस्थित लोगों को शिवाजी के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया।

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सहसपुर खंड में रविवार को हिंदू साम्राज्य दिवस के अवसर पर भाऊवाला स्थित वेडिंग प्वाइंट में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छत्रपति शिवाजी महाराज, महाराणा प्रताप जैसे वीर योद्धाओं की जीवन गाथाओं पर प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने बताया कि देश की रक्षा और स्वाभिमान के लिए हमारे वीर सपूतों ने अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का कार्य किया।
कार्यक्रम के मुख्य विषय
बौद्धिक वक्ता मनीष जगूड़ी ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज द्वारा स्थापित हिंदवी स्वराज केवल एक राज्य नहीं, बल्कि स्वधर्म, स्वसंस्कृति और स्वाभिमान पर आधारित शासन व्यवस्था थी। उनका शौर्य, राष्ट्रभक्ति और सुशासन आज भी हम सभी के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने स्वयंसेवकों से आह्वान किया कि वह शिवाजी महाराज के आदर्शों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और राष्ट्र की एकता-अखंडता के लिए निरंतर कार्य करें। बताया कि जिस प्रकार त्रेतायुग में प्रभु श्रीराम ने लंका विजय के पूर्व समाज के हर वर्ग को एकजुट किया और अपनी सेना खड़ी की ठीक उसी प्रकार महाराज शिवाजी ने भी अपना लक्ष्य साधा।
कार्यक्रम में उपस्थित सम्मानित लोग
कार्यक्रम अध्यक्ष सुमन रतूड़ी ने स्वयं वकों याद दिलाया कि शिवाजी ने मात्र 15 वर्ष की आयु में अपने कुछ साथियों के साथ बीजापुर के सुल्तान की सेना को परास्त कर दिया था। उन्होंने अपने जीवन में 276 युद्ध लड़े सभी में विजय प्राप्त की। कहा कि इतिहास के इन महान योद्धाओं का जीवन हमें साहस, कर्तव्य और राष्ट्रभक्ति की सीख देता है। मौके पर संघ चालक दिनेश शर्मा, अखिलेश खरे, रजनीश, रवि कश्यप, विधायक सहदेव पुंडीर, मीता सिंह, यशपाल नेगी, नवीन ठाकुर, हरिमोहन, प्रदीप, कुलदीप पोसवाल, सुभाष कश्यप, राहुल भट्ट, केशव, शिवम आदि मौजूद रहे।
सामान्य प्रश्न
कृपया अपने अनुभव को रेट करें


